काली पट्टी बांधकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग
उतई। जंतर मंतर दिल्ली में बुधवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी एवं इंडिया ब्लॉक के सांसदों के द्वारा निर्वाचन आयोग से जवाबदारी की मांग करने के लिए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। उन्हें रोक दिया गया और सभी सांसदों पर बर्बरता पूर्ण कार्रवाई की गई, लाठी चार्ज किया गया। उन्हें गंभीर रूप से घायल किया गया।
लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं अन्य सांसदों पर हमला लोकतंत्र पर हमला है इसलिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस दिन को काला दिवस घोषित करती है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार नगर कांग्रेस उतई में काली पट्टी बांधकर एवं काली पट्टी पकड़कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी, जिला सचिव बहादुर सिंह नेताम, नेता प्रतिपक्ष द्वारिका साहू, पूर्व पार्षद वीरेंद्र गोस्वामी, सुरता सिंह गढ़े, संजय गिरी गोस्वामी, पूर्व एल्डरमैन प्रेमनारायण साहू, मण्डल उपाध्यक्ष भावेश कुमार, कांग्रेस के कर्मठ साथी पुरेंद्र चंद्राकर, टीकम डोंडे, आसिफ, धनंजय नेताम एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।





