उतई। ग्राम करगाडीह में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की संगठनात्मक बैठक में शामिल हुआ। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों की तैयारियों, जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और सेवा भावना ही भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ निरंतर जनसेवा में समर्पित रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उतई नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू, उतई मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री शैली शेंडे, उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर, महामंत्री प्रवीण यदु, ग्राम सरपंच एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष करण सेन, पार्षद श्रीमती संगीत रजक, श्रीमती सुनीता चंद्राकर, श्रीमती नीलम गड़े, श्रीमती लता सोनवानी, लक्ष्मीनारायण, सोनू राजपूत, खुबी राम साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती विमला कामड़े, सोसाइटी अध्यक्ष फतेलाल वर्मा, सोसाइटी फलेन्द्र सिंह राजपूत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर, राकेश देवांगन, बृजमोहन साहू, खोपली सरपंच श्रीमती मंजू वर्मा, पुरई सरपंच डोमार सिंह साहू, कातरो सरपंच जीतेन्द्र सोनी, श्रीमती दानेश्वरी देशमुख, सुश्री ममता चंद्राकर, श्रीमती रंजना चंद्राकर, श्रीमती मोतिम ठाकुर, एल्डरमेन शशि वर्मा, चेतन साहू, युवा मोर्चा महामंत्री हर्ष चंदेल, मोहन लाल साहू सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





