chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    साहित्यकार स्व.चमन शिन्दे की जयंती पर संगोष्ठी एवं संगीतमय श्रद्धांजलि सभा कल कल्याणी शीतला मंदिर मरोदा में
    July 6, 2026
    सब इंस्पेक्टर की पत्नी का शिवनाथ नदी में मिला शव, तीन दिन से थी लापता
    July 17, 2026
    बालोद में मानसून का रौद्र रूप : किसानों के लिए बना वरदान, सियादेवी का संपर्क टूटा और शहर में जलभराव
    July 30, 2026
    Latest News
    वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली के लिए दिल्ली कूच करेंगे लाखों देशभक्त, ताम्रध्वज साहू ने की जनता से चलो दिल्ली की अपील
    October 29, 2026
    धान खरीदी से लेकर कैशलेस इलाज तक, छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले जनहित में ऐतिहासिक – विधायक ललित चंद्राकर
    October 29, 2026
    विधायक ललित चंद्राकर की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक, जे.पी. नड्डा की पदयात्रा की तैयारियों पर मंथन
    October 29, 2026
    स्वामी आत्मानंद स्कूल में ‘संस्कार सरिता’ किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने की शिकायत
    October 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: धान खरीदी से लेकर कैशलेस इलाज तक, छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले जनहित में ऐतिहासिक – विधायक ललित चंद्राकर
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > धान खरीदी से लेकर कैशलेस इलाज तक, छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले जनहित में ऐतिहासिक – विधायक ललित चंद्राकर
छत्तीसगढ़दुर्ग

धान खरीदी से लेकर कैशलेस इलाज तक, छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले जनहित में ऐतिहासिक – विधायक ललित चंद्राकर

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: October 29, 2026
Share
SHARE

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए जनहितकारी निर्णयों का स्वागत करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने इन्हें ऐतिहासिक एवं सराहनीय बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि, आम नागरिकों को आर्थिक राहत और शासकीय सेवकों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए सुशासन एवं जनकल्याण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 3100 रुपये मिलेगा प्रति क्विंटल

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ करने का निर्णय किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। प्रदेश के 27.50 लाख से अधिक किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदा जाएगा। इससे किसानों को उनकी उपज का निर्धारित मूल्य प्राप्त करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पंजीकृत एग्रीस्टेक आईडी वाले किसानों को दोबारा पंजीयन से छूट देना भी किसान हित में सराहनीय कदम है। इससे किसानों को अनावश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया से राहत मिलेगी। डिजिटल क्रॉप सर्वे से रकबे का ऑनलाइन निर्धारण और बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी।

360 नए उपार्जन केंद्रों से किसानों को मिलेगी सुविधा

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्र शुरू करने का निर्णय स्वागतयोग्य है। इससे कुल 3100 केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। अधिक उपार्जन केंद्र होने से किसानों को नजदीकी केंद्रों पर अपनी उपज बेचने में सुविधा मिलेगी तथा खरीदी व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

बिजली बिल में राहत की अवधि बढ़ाने का स्वागत

विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (एम-ऊर्जा) के तहत घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली बिल में दी जा रही रियायत जारी रखने के निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा कि मासिक विद्युत खपत 400 यूनिट तक होने पर योजना का लाभ लेने की पात्रता अवधि 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 31 मार्च 2027 तक करना आम परिवारों के लिए राहतकारी है। इससे लगभग 7.25 लाख घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ मिलता रहेगा और उनके घरेलू बजट पर आर्थिक दबाव कम होगा।

शासकीय सेवकों और उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा

श्री चंद्राकर ने शासकीय सेवकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने को महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार के दौरान चिकित्सा व्यय का भुगतान स्वयं करने और बाद में प्रतिपूर्ति के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं होगी। पूर्व-अनुमोदन और चिकित्सा दावों की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से व्यवस्था अधिक सुविधाजनक बनेगी। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी और आपातकालीन परिस्थितियों में यह सुविधा शासकीय सेवकों एवं उनके परिवारों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने और तत्काल आर्थिक बोझ कम करने में सहायक होगी।

किसान हित और जनकल्याण के प्रति सरकार प्रतिबद्ध

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था, घरेलू बिजली बिल में राहत और कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे निर्णय प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के अतिशेष धान की नीलामी के माध्यम से निराकरण संबंधी निर्णय का अनुसमर्थन भी धान के बेहतर प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिपरिषद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्रत्येक पात्र वर्ग तक पहुंचाना है। किसान हित, आम जनता को आर्थिक राहत और कर्मचारी कल्याण के लिए लिए गए ये निर्णय प्रदेश में सुशासन एवं जनविश्वास को और मजबूत करेंगे।

You Might Also Like

नक्सल गढ़ में विकास की नई जीत : पोलमपल्ली से अरलमपल्ली सड़क बनने से खुश है ग्रामीण
पटाखा फटने से बच्चे का चेहरा और हाथ झुलसा, अस्पताल में भर्ती
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : जितेन्द्र शर्मा को बिजली बिल से मिली राहत
डुंडेरा के पोस्ट मास्टर को भारत सरकार ने किया सम्मानित, ग्रामीणों ने मिलकर दी बधाई
महिला उद्यमियों की आत्मनिर्भरता की दिशा में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा: शिक्षा मंत्री

chhattisgarh times
News Desk
July 30, 2026
Durg: विद्युत पोल लगने के बाद भी नहीं मिला बिजली कनेक्शन, किसानों ने जनदर्शन में लगाई गुहार
महासमुंद में युवती की हत्या : नाले की रेत में दफन मिली लाश, दुष्कर्म की भी आशंका, दोस्त हिरासत में
सांसद विजय बघेल ने विश्वकर्मा जयंती पर अपने निवास में की पूजा-अर्चना
बाबा दरबार धनोरा मे पंचमी पर माता का किया विशेष श्रृंगार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
22°C
Chhattisgarh
light rain
22° _ 22°
96%
5 km/h
Thu
22 °C
Fri
27 °C
Sat
29 °C
Sun
29 °C
Mon
29 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?