दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा दुर्ग में 27 सितंबर शनिवार को पंचमी पर्व मनाया गया। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों के द्वारा माता रानी की पुजा पाठ करके खीर पुड़ी एवं चना की सब्जी चढ़ाया गया। रात्रि 8 बजे नंद पंडा, भोलू, मनोज पटेल के द्वारा माता रानी की विशेष श्रृंगार करके आरती किया गया। जिसमें सभी माताएं बहनें अपने अपने घरो से आरती की थाल सजाकर लाकर 108 दीपक से माता रानी की आरती किया गया। फिर प्रसाद लेकर अपने अपने घरो को रवाना हुए। बाबा दरबार में ललित चन्द्राकार विधायक दुर्ग ग्रामीण का भी ज्योति प्रज्वलित हुआ है। विधायक दुर्ग ग्रामीण ने ज्योति कलश दर्शन करने ग्राम धनोरा के सरपंच श्रीमती रूलेशवरी बंजारे, चन्द्रशेखर बंजारे, वासुदेव स्प्रे पुर्व उपसरपंच, वाड नं 1 के पंच श्रीमती ममता साहू के साथ बाबा दरबार में ज्योति कलश दर्शन कर के माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसमें मुख्य रूप से दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा, नंद पंडा, विनोद साहू, गुलाब साहू, भोलू साहू, खिलेशवर साहू, श्रीमती बबिता साहू, लक्ष्मी साहू, कौशिल्या सेन, रुखमणि साहू, पार्वती मंडलिन, प्रभा साहू, देवश्री, अंजु देवांगन, पुजा साहू, सुरूचि, नेहा साहू, वेदू साहू आदि भक्तगण मौजूद रहे। यह जानकारी दरबार प्रतिनिधी चंन्द्रकांत कोसरे एवं कुंज लाल साहू ने दी।
बाबा दरबार धनोरा मे पंचमी पर माता का किया विशेष श्रृंगार

Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
23°C
Chhattisgarh
overcast clouds
23° _ 23°
85%
6 km/h
Sun
24 °C
Mon
23 °C
Tue
24 °C
Wed
27 °C
Thu
27 °C



