उतई। नगर कांग्रेस कमेटी उतई के तत्वावधान में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव के लिए सदैव याद किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के विचारों और उनके देश के विकास में योगदान को याद करते हुए जनसेवा एवं समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी उतई के अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी, जिला कांग्रेस सचिव बहादुर नेताम, जामवंत गजपाल, घनश्याम गजपाल, नेता प्रतिपक्ष द्वारिका साहू, पार्षद राकेश साहू, श्रीमती रामशिला नेताम, पूर्व पार्षद वीरेंद्र गोस्वामी, तोशन साहू, सुरता सिंह गढ़े, मंडल उपाध्यक्ष भावेश साहू, महिला कार्यकर्ताओं में श्रीमती सुनीति साहू, हुलसी वर्मा, गीतु नारंग, स्नेहा डहरिया सहित कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता मुकेश साहू, टीकम डोनडे, शत्रुघ्न गढ़े, पुरेंद्र चंद्राकर, धनंजय नेताम, रूपेंद्र साहू, आसिफ खान, गुलशन शर्मा, रुस्तम नारंग, योगेश मंडले, मनिहार कुर्रे, जय सिंह एवं गजानन साहू सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।





