उतई। नगर कांग्रेस कमेटी उतई के कार्यकर्ताओ ने पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की शानदार जीत पर उतई में जश्न मनाया। जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 4 एवं पंच के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के समर्पित प्रत्याशी जैसे ग्राम भोथली से पंच कृतिकात साहू, उमरपोटी से पंच परमेश्वर कोठारी एवं जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र से जनपद सदस्य श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू के निर्वाचित होने पर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। आगामी चुनाव में संकल्पित होकर कार्य करने के लिए संकल्प लिया।
इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी, नगर पंचायत उतई के नेता प्रतिपक्ष द्वारिका साहू, पार्षद राकेश साहू, पूर्व पार्षद डॉ पहलाद वर्मा, वीरेंद्र गोस्वामी, धनंजय नेताम, टीकम डांडे, तिलेश्वर साहू, रोहित यादव, तुलसी यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने खुशी जाहिर की।





