उतई। ग्राम डुंडेरा मे उतई परीक्षेत्रीय सतनामी समाज के पदाधिकारियों का मनोनयन चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में क्षेत्र के लगभग 25 गाँवों के संत समाज एवं सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वसम्मति एवं मनोनयन प्रक्रिया के आधार पर विभिन्न पदों हेतु पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष ग्राम खम्मरिया ( दुर्ग) से चन्द्रप्रकाश टंडन को चुना गया। उपाध्यक्ष श्रीमती राधा बंधे, कवल सिंह गायकवाड़, केशव महिपाल, तुकाराम डायरिया का चयन किया गया।
इसी प्रकार सचिव चन्द्रभूषण कोसरे (चिरपोटी) कोषाध्यक्ष कोमल सोनी (हनोदा) तथा सहसचिव नीलम मंडले, मीडिया प्रभारी खिलेश बंजारे (करगाडीह) को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास एकता एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस दौरान दिनेश देशलहरे पूर्व अध्यक्ष दुर्ग तहसील एवं जिला महंत, जुगल जोशी अध्यक्ष अंडा परिक्षेत्र, रोशन घृतलहरे उपाध्यक्ष अंडा परिक्षेत्र, दिवाकर गायकवाड़ (सेक्टर 6 सहसचिव), नारायण प्रसाद गायकवाड़ अध्यक्ष सतनामी समाज उतई, बलदाऊ प्रसाद मारकण्डे, यशवंत मांडले, धनऊ राम कोसरे, संत राम मारकण्डे, हीरामन पाटील, बंसतलाल चंदेल, मंशाराम कुर्रे, गजेंद्र प्रसाद खिलाडी़, नागेशवर कोसरे, घनश्याम प्रसाद धृतलहरें, लोकनाथ बंजारे, श्रवण कुमार कोसरे, भागीरथी कुर्रे, रामेश्ववर सोनवानी, राजेन्द्र कोसरे, हृदय राम कोसरे, अरविन्द कुमार धृतलहरें, बसंत लाल चेलक, नीलम मारकण्डे, शिव मधुकर, धर्मेंद्र बंजारे, किसन जांगड़े, राजेश रात्रे, मिलऊ जोशी, ईश्वरी देशलहरे, मनोहर बंजारे, दूज राम बंजारे, भुवन कोसरिया, तेजराम सोनवानी, भेमशंकर टावरे, दिलीप महिलांग, डोमन चतुर्वेदी, बालदास बंजारे, विजेंद्र बंजारे, राजकुमार बांधे, सत्य प्रकाश कौशिक, मनीष सोनवानी, वीरेंद्र चंदेल, दिनेश देशलहरे (हनोदा), इंद्रजीत सोनवानी, ईश्वरी मारकंडे, अनिल चतुर्वेदी, भूपेंद्र डहरिया, पोषण चतुर्वेदी, हेमंत देशलहरे, सुखीराम टंडन, उमेन बंजारे, धर्मेंद्र जोशी, चंद्रभूषण कोसरे, पंकज लहरे, केतन मधुकर, सूरज देशलहरे, तेजराम बंजारे, हेमचंद मंडले, कंकालू बंजारे, हीरालाल बंधे, अभिषेक सोनवानी, योगेश मांडले, बसंत सोनवानी, पवन मौर्य, दिलीप, चुनाव अधिकारी सेवक चंदेल शिक्षक, धनऊ राम कोसरे सेवानिवृत्त शिक्षक, बैसाखू राम मौर्य आदि मौजूद थे।





