34वें कबीर संत समागम ज्ञान यज्ञ का होगा भव्य आयोजन
दुर्ग। सद्गुरु कबीर सत्संग समिति एवं कबीरपंथी समाज बोरसी के संयुक्त तत्वावधान में 30 जनवरी से 1 फरवरी तक तीन दिवसीय सद्गुरु कबीर संत समागम ज्ञान यज्ञ का 34वां वार्षिक आयोजन बजरंग चौक वार्ड क्रमांक 52, बोरसी, जिला दुर्ग में आयोजित किया जाएगा।
समिति के कन्हैया साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में कबीर आश्रम ठाकुरदीया, खरसिया से आचार्य श्रवण साहेब मुख्य प्रवचनकर्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। तीन दिवसीय आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः 9 बजे गुरु महिमा पाठ, प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक भजन-प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 1 फरवरी को शाम 4 बजे से सात्विक यज्ञ, चौका एवं आरती संपन्न होगी।
इस आयोजन में सद्गुरु कबीर सत्संग समिति, कबीरपंथी समाज, आमीन माता महिला मंडल, प्रकाश ग्रंथ मंडली सहित वार्ड क्रमांक 50, 51 एवं 52 के वार्डवासी तथा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कबीरपंथी श्रद्धालु सहभागिता करेंगे।





