chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ
    April 12, 2026
    गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार : 65.5 करोड़ से बढ़ेगी बांध की उम्र, डैम सेफ्टी पर फोकस, मरम्मत व संधारण कार्यों को हरी झंडी
    April 21, 2026
    युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
    April 26, 2026
    Latest News
    कोड़िया में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का विधायक ललित चंद्राकर ने किया लोकार्पण, बच्चों का तिलक-वंदन कर कराया शाला प्रवेश
    July 1, 2026
    सीएम साय की बड़ी घोषणा : बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का समय 3 महीने बढ़ाया गया
    June 29, 2026
    हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक : ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा, पारिवारिक विवाद से था परेशान
    June 29, 2026
    मछली कारोबारी की हत्या का सनसनी खेज खुलासा : मजदूरी बढ़ाने को लेकर विवाद और रंजिश के चलते की हत्या, 2 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
    June 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: आजादी के 80 साल बाद भी अंधेरे में 16 गांव : बारनवापारा वनांचल के हजारों ग्रामीण बिजली-सड़क को तरसे
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > आजादी के 80 साल बाद भी अंधेरे में 16 गांव : बारनवापारा वनांचल के हजारों ग्रामीण बिजली-सड़क को तरसे
छत्तीसगढ़

आजादी के 80 साल बाद भी अंधेरे में 16 गांव : बारनवापारा वनांचल के हजारों ग्रामीण बिजली-सड़क को तरसे

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: June 8, 2026
Share
SHARE

बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा वनांचल क्षेत्र के 16 से अधिक गांव आज भी बिजली-सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। जहां हजारों ग्रामीण अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं।

बलौदा बाजार। एक ओर देश डिजिटल इंडिया और विकसित भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा वनांचल क्षेत्र के 16 से अधिक गांव आज भी बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। जंगल के बीच बसे इन गांवों के हजारों ग्रामीण आजादी के लगभग आठ दशक बाद भी अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं।

सोलर लाइटें भी आधे घंटे से ज्यादा नहीं जलती

दिन ढलते ही इन गांवों में घना अंधेरा छा जाता है। कभी सोलर सिस्टम के जरिए रोशनी की किरण पहुंची थी, लेकिन करीब एक दशक पहले लगाए गए अधिकांश सोलर पैनल अब खराब हो चुके हैं। कुछ स्थानों पर लगी सोलर लाइटें भी महज आधे घंटे तक ही जल पाती हैं। इसके बाद पूरा इलाका अंधेरे के आगोश में समा जाता है।

जीव-जंतु और हिंसक वन्य प्राणियों का रहता है डर 

बिजली संकट का सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। स्कूल खुलने वाले हैं, बच्चों के हाथों में किताबें तो हैं, लेकिन पढ़ने के लिए पर्याप्त रोशनी नहीं। ग्रामीणों का कहना है कि, रात में अंधेरा होने के कारण बच्चे नियमित पढ़ाई नहीं कर पाते, जिससे उनकी शिक्षा और भविष्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। जंगल से लगे इन गांवों में अंधेरा केवल असुविधा नहीं, बल्कि जान का खतरा भी है। रात के समय विषैले जीव-जंतु और हिंसक वन्य प्राणियों का डर हमेशा बना रहता है। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे हर रात भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन बिताने को विवश हैं।

बरसात में टूट जाता है संपर्क

ग्रामीणों की परेशानी यहीं खत्म नहीं होती। गांवों तक पहुंचने वाले सड़क मार्ग भी अत्यंत जर्जर हैं। बरसात के दिनों में कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से लगभग टूट जाता है। ऐसे समय में किसी के बीमार पड़ने पर उसे अस्पताल तक पहुंचाना बड़ी चुनौती बन जाता है। कई बार समय पर इलाज नहीं मिलने से गंभीर परिस्थितियां भी उत्पन्न हो जाती हैं।

ग्रामीण कई बार कर चुके हैं मांग

क्षेत्रवासियों का कहना है कि, आसपास के कई गांवों तक बिजली पहुंच चुकी है, लेकिन बारनवापारा वनांचल के इन गांवों को आज भी इंतजार है। उनका मानना है कि, अंडरग्राउंड केबल बिछाकर बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। इसके लिए ग्रामीण कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी मांग रख चुके हैं।

एक वर्ष बीतने के बाद नहीं दिखी ठोस पहल 

ग्रामीणों ने बताया कि, पिछले वर्ष वे कलेक्टर से भी मिले थे। उस दौरान लगभग 95 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्राक्कलन तैयार किए जाने की जानकारी दी गई थी और जल्द समाधान का आश्वासन भी मिला था। हालांकि एक वर्ष बीत जाने के बाद भी जमीनी स्तर पर कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दे रही है।

ना जाने गांवों तक कब पहुंचेगी सुविधा

बारनवापारा के इन गांवों के लोगों का सवाल सीधा है- जब आसपास के क्षेत्रों तक विकास की रोशनी पहुंच सकती है, तो उनके गांव अब तक अंधेरे में क्यों हैं? आखिर कब इन बच्चों के सपनों को रोशनी मिलेगी और कब इन गांवों तक बिजली, सड़क और बुनियादी सुविधाओं का उजाला पहुंचेगा? अब देखना यह होगा कि, वर्षों से अंधेरे और उपेक्षा का दंश झेल रहे इन ग्रामीणों की पुकार शासन-प्रशासन तक कब पहुंचती है और कब इन गांवों की रातें सचमुच रोशन होती हैं।

डॉ. रमन सिंह की नाराजगी पर मुख्यमंत्री साय ने दी प्रतिक्रिया, बोले “कमिश्नर को दिए है जांच के निर्देश, जांच रिपोर्ट आने के बाद लिया जाएगा आवश्यक निर्णय
हल्बा समाज संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय- डॉ रमन सिंह
गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीटवेव से निपटने की तैयारियाँ तेज
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिना किसी चिन्ता के घर में मिल रही बिजली
इलाज की जंग में कृतिका को मिला सरकार का सहारा, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 16.50 लाख की मदद, बची मासूम की जिंदगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

बस्तर संभाग : शिक्षकों की पदोन्नति हेतु पात्रता सूची जारी

chhattisgarh times
News Desk
February 5, 2026
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने जिला सहकारी बैंक दुर्ग के नए मुख्यालय भवन का किया भूमिपूजन
जशपुर जिले में बड़ा हादसा : कुनकुरी जा रही यात्री बस पलटी, चार यात्रियों की मौके पर मौत, कई घायल
मुख्यमंत्री से राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
शिक्षक संवर्ग पदयात्रा कर शिक्षामंत्री को सौंपेंगे गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति के लिए ज्ञापन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
32°C
Chhattisgarh
overcast clouds
32° _ 32°
57%
5 km/h
Thu
33 °C
Fri
29 °C
Sat
31 °C
Sun
29 °C
Mon
28 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?