दुर्ग। राज्य मे शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिये लगातार माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पहल किया जा रहा है वही नवनियुक्त शिक्षामंत्री जी भी बेहतर शिक्षा के लिये प्रयासरत है। शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिये वर्तमान मे छ. ग. राज्य मे शिक्षा सत्र 2025-26 को मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता वर्ष घोषित किया है। इसके साथ ही लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षकों को गैर शिक्षकीय कार्यों मे शिक्षकों को संलग्न नही करने हेतु निर्देश भी जारी किया गया है, लेकिन ज़ब धरातल मे आकर देखने पर पता चलता है की शिक्षको को विभिन्न गैर शैक्षणिक कार्यों मे जिला स्तर के अधिकारियो द्वारा संलग्न कर दिया जाता है। जिससे पुरे स्कूल की पढ़ाई व्यवस्था चरमरा जाती है और इसका सीधा नुकसान सरकारी स्कूलो मे पढ़ने वाले छोटे -छोटे विद्यार्थियों को होता है। इस नुकसान की भरपाई किसी भी माध्यम से करना संभव नही है। सरकारी स्कूलो मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों की हित को ध्यान मे रखते हुए पुरे प्रदेश मे नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे गैर शैक्षणिक कार्यों मे शिक्षकों को संलग्न करने का विरोध किया जा रहा है। उसी के तहत नवीन शिक्षक संघ जिला इकाई दुर्ग के द्वारा प्रदेश सचिव गिरीश साहू, प्रदेश पदाधिकारी अमितेश तिवारी, उमा जाटव, जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी के नेतृत्व मे जिला कलेक्टर व जिला शिक्षाधिकारी दुर्ग को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग को प्रमुखता से रखा गया था। किंतु इस संबंध मे किसी भी प्रकार का निर्णय नही लेने पर 27 नवंबर को सुबह 11 बजे जिला शिक्षा कार्यालय से पैदल मार्च कर माननीय शिक्षामंत्री जी को ज्ञापन सौंपकर पुरे प्रदेश के शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखकर शिक्षा व्यवस्था मे व्यापक सुधार की ओर कदम बढ़ाने का निवेदन किया जाएगा। जिससे मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान सफल हो सके शिक्षा के स्तर मे सुधार होने से सरकारी स्कूलो मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सीधा लाभ होगा। और छ. ग. राज्य शिक्षा के क्षेत्र मे अन्य राज्यों से अग्रणी रहेगा। प्रदेश सचिव गिरीश साहु ने बताया कि लगातार गैर शैक्षणिक कार्यों के कारण स्कूल शिक्षकों के बिना खाली हो गया है। रोज नए नए गैर शैक्षणिक आदेशों से शिक्षक परेशान है शिक्षा विभाग पढ़ाने लिखाने को छोड़ समस्त प्रकार के कार्य अन्य विभाग के कार्य कर रहे हैं। बच्चो के भविष्य को देखते हुए शिक्षकों ने शिक्षा गुणवत्ता सत्याग्रह पदयात्रा कर शिक्षामंत्री को गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा। पूरे प्रदेश से शिक्षक दुर्ग में आयेंगे। प्रदेश अध्यक्ष विकास राजपूत ने कहा कि शिक्षकों से बी एल ओ कार्य से लेकर आवारा कुत्तों की जानकारी शिक्षक से करवाया जा रहा है जो अनुचित है कार्य से इंकार करने पर निलंबन आदि की धमकी देना उचित नहीं है।
शिक्षक संवर्ग पदयात्रा कर शिक्षामंत्री को सौंपेंगे गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति के लिए ज्ञापन

You Might Also Like
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
27°C
Chhattisgarh
broken clouds
27° _ 27°
74%
4 km/h
Fri
28 °C
Sat
29 °C
Sun
29 °C
Mon
27 °C
Tue
29 °C



