दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबको शिक्षा, अच्छी शिक्षा” के संकल्प एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के “सुशासन एवं विकास” की नीति को साकार करते हुए दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर ने आज ग्राम कोड़िया स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में 119 लाख 18 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को समर्पित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी ने देश को विकसित भारत का लक्ष्य दिया है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ को शिक्षित छत्तीसगढ़ बनाने में लगे हैं। इसी कड़ी में यह नया स्कूल भवन हमारे बच्चों के लिए शिक्षा का मंदिर है। अब हमारे गांव के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में विधायक श्री चंद्राकर ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं फूल माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी के समान हैं। शिक्षा के माध्यम से आप जो बनना चाहते हो, जो मुकाम हासिल करना चाहते हो, वो सब बन सकते हो। इसलिए जीवन में ईमानदारी पूर्वक पढ़ाई करो। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत आपको जिस विषय में रुचि है। जो काम करना है उस हिसाब से आप वह विषय लेकर पढ़ाई कर सकते हो और अपने मुकाम को हासिल कर सकते हो।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सभापति श्रीमती श्रद्धा पुरेन्द्र साहू, सरपंच खुमान निषाद, मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला राजपूत, महामंत्री चंदु देवांगन, प्रवीण यदु, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष आनंद चंद्राकर, प्राचार्य श्रीमती नीलमणि उज्जवनी, बूथ अध्यक्ष राधेलाल साहू, उमेश साहू, करगाडीह सरपंच करण सेन, दिनेश दीपक, इतवारी भारद्वाज, लोनिवि अधिकारी एसडीओ एस. एस. साहू, प्राचार्य श्रीमती सुधा राय, पंचगण श्रीमती चम्पी निषाद, श्रीमती सरिता निषाद, श्रीमती मनीषा यादव, श्रीमती रेखा निषाद, श्रीमती सोहद्रा साहू, श्रीमती लीलेश्वरी पटेल, स्कूल के स्टॉपगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।





