दुर्ग। एनटीपीसी-सेल पॉवर कम्पनी लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजनान्तर्गत तथा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जबलपुर एवं समाज कल्याण विभाग, दुर्ग के समन्वय से जिले के दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए जाने हेतु मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रथम चरण में आयोजित शिविरों में दिव्यांगजनों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण एवं चिन्हांकन किया जाएगा। परीक्षण उपरांत पात्र हितग्राहियों को आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। 18 फरवरी 2026 को मंगल भवन, नगर पालिक निगम चरोदा-भिलाई (भिलाई के समीप) में शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें न.पा.नि. चरोदा-भिलाई, न.पं. धमधा, ज.पं. धमधा, न.पा.प. कुम्हारी, न.पा.प. अहिवारा, न.पा.प. जामूल, न.पा.प. अमलेश्वर एवं आसपास के क्षेत्र के हितग्राही सम्मिलित होंगे। 19 फरवरी 2026 को नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में शिविर आयोजित होगा, जिसमें न.पा.नि. भिलाई, न.पं. उतई, न.पा.नि. रिसाली, न.पं. पाटन, ज.पं. पाटन एवं आसपास के क्षेत्र के दिव्यांगजन लाभान्वित होंगे। 20 फरवरी 2026 को सभाकक्ष, जिला जनपद पंचायत दुर्ग, पंचायत परिसर में शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें न.पा.नि. दुर्ग, ज.पं. दुर्ग एवं आसपास के क्षेत्र के हितग्राही शामिल होंगे। सभी शिविरों का समय प्रातः 10:00 बजे से रहेगा। शिविर में लाभ प्राप्त करने हेतु दिव्यांगजनों को स्वयं उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। साथ ही जीवित दिव्यांग प्रमाण पत्र अथवा यूडीआईडी कार्ड की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (दिव्यांगता स्पष्ट दर्शित) तथा आय प्रमाण पत्र (पार्षद/सरपंच द्वारा जारी) साथ लाना आवश्यक होगा। शिविर के सफल संचालन हेतु समस्त नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों को नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करने एवं आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही संबंधित निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में मुनादी कर अधिक से अधिक दिव्यांगजनों तक सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पात्र हितग्राही योजना का अधिकाधिक लाभ प्राप्त कर सकें। जिला प्रशासन द्वारा समस्त पात्र दिव्यांगजनों से निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर परीक्षण कराने की अपील की गई है।
दुर्ग जिले में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु मूल्यांकन शिविर 18 से 20 फरवरी तक

Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
24°C
Chhattisgarh
overcast clouds
24° _ 24°
90%
5 km/h
Mon
24 °C
Tue
25 °C
Wed
24 °C
Thu
29 °C
Fri
28 °C



