रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही लूट, छीना-झपटी और चाकूबाजी की घटनाओं के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है. बीजेपी नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ लूट की घटना हुई है. सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया.
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ लूट
मामला राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. घटना सोमवार (18 मई) की सुबह पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास हादसा हुआ है. . बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. वह पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास पहुंचे थे.
मोबाइल लूट कर बदमाश फरार
इसी दौरान बाइक सवार बदमाश आये और उनके साथ मोबाइल लूट कर फरार हो गए. सबकुछ इतनी तेजी से हुआ धरमलाल कौशिक कुछ समझने का भी मौका नहीं मिला. उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और अधिकारियों के बीच हलचल मच गई.
बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस की टीम
घटना के बाद पुलिस की टीम जांच में जुट गयी है. बदमाशों की तलाश की जा रही है. आसपास लगे सीएसीटीवे फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।





