उतई। दीपशिखा विद्यालय डुमरडीह, उतई में नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों का अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह हुआ। दीपशिखा शिक्षण समिति के संचालक डी एल सिन्हा ने सभी छात्र परिषद एवं कक्षा प्रतिनिधियों को पद की गरिमा बनाए रखते हुए, विद्यालय के आदर्शों एवं अनुशासन का पालन करने की शपथ दिलाई।
शाला के प्राचार्य के आर सिन्हा ने समस्त प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए अपने दायित्वों को शाला प्रबंधन में सकारात्मक एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। पालक शिक्षक समिति के सदस्य घनश्याम चंद्राकर ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाने की शुभकामनाएं दी।
शालानायक के रूप में रुद्र कुमार चन्द्राकर, उपशालानायक मोक्षदा साहू, स्कूल सचिव सौरभ चंद्राकर, क्रीड़ा प्रभारी कुणाल देवांगन, शिखा सिंह, सांस्कृतिक प्रभारी ज्योति देशमुख, अनुशासन प्रभारी धर्मेन्द्र ,वंदना साहू, स्काउट गाइड प्रभारी सुजल साहू, एकता वर्मा स्वच्छता प्रभारी फलेश देवांगन, तृष्णा साहू, पर्यावरण प्रभारी चेतना देशमुख को चुना गया।
मीडिया प्रभारी अनमोल कुमार नियुक्त हुए। वर्ष भर की शैक्षणिक और सह -शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के लिए विद्यार्थियों को चार सदनों महानदी, शिवनाथ, इन्द्रावती एवं गोदावरी सदन में विभाजित किया गया तथा उनके इंचार्ज भी नियुक्त किए गए।
इस अवसर पर इंग्लिश मीडियम प्राचार्य श्रीमती शांता सोनवानी, हिन्दी मीडियम के उपप्राचार्य प्रमोद कुमार एवं समस्त शिक्षक शिक्षिका- शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुश्री भूमिका साहू ने किया।





