दुर्ग। दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के मध्य स्थित रूआबांधा में लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में “साथी बाजार” परियोजना की स्थापना की जा रही है। यह छत्तीसगढ़ राज्य में केंद्र सरकार की “साथी” परियोजना के अंतर्गत स्थापित होने वाला पहला साथी बाजार होगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना का भूमिपूजन 20 फरवरी 2026 को आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुधन विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम के करकमलों से किया जाएगा। साथी बाजार परियोजना के लिए ’छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम, रायपुर’ द्वारा ’इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर’ को दुर्ग जिले के रूआबांधा क्षेत्र में 5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है, जहां इस आधुनिक बाजार का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाना तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को एकीकृत कर आमजन को अधिकतम लाभ प्रदान करना है। साथी बाजार में लगभग ’154 प्रकार के उत्पादों’ की बिक्री की व्यवस्था होगी, जिसमें दैनिक उपयोग की सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही, कई कृषि उत्पादों की ’प्रोसेसिंग सुविधाएं’ भी बाजार परिसर में विकसित की जाएंगी। परियोजना के अंतर्गत किसानों को आधुनिक ’कोल्ड स्टोरेज सुविधा’, भंडारण व्यवस्था तथा विपणन के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित हो सकेगा। साथी बाजार, स्थानीय किसानों, महिला समूहों एवं उद्यमियों के लिए एक सशक्त मंच के रूप में विकसित होगा, जो क्षेत्रीय आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
साथी बाजार परियोजना का भूमिपूजन कल 20 फरवरी को

Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
24°C
Chhattisgarh
overcast clouds
24° _ 24°
93%
5 km/h
Sat
24 °C
Sun
24 °C
Mon
24 °C
Tue
25 °C
Wed
23 °C



