दुर्ग। ग्राम पाऊवारा लक्ष्मी नगर में प्रतिवर्ष कि तरह इस वर्ष भी गांव के तालाब के बीच में लक्ष्मी कि प्रतिमा व भव्य झांकी में बारह ज्योतिर्लिंग दर्शन, शहीद स्मारक , शिव बारात कि झांकी आम जन के लिए निशुल्क रखा गया है। यह आयोजन 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक रहेगा , विसर्जन 25 अक्टुबर सुबह 10 बजे से किया जायेगा। मां लक्ष्मी कि झांकी दर्शन के लिए आप-पास गांव के लोग हजारों के संख्या में पहुंचते हैं। गांव के युवा झांकी के सजावट व साथ सज्जा में जुटें हुए। जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी ने बताया समिति के युवाओं के उत्साह व आयोजन कि तैयारियां को देख पुर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लगभग 1 करोड़ रुपये कि लागत से वहां तालाब सोदर्यकरण, भवन, एवं तालाब में रेम्प निमार्ण करवाया है और प्रतिवर्ष इस आयोजन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। आयोजन में समिति के संरक्षक हर्ष साहु, अध्यक्ष भुषण ठाकुर, किरण यादव, उपाध्यक्ष टीकम साहु, पप्पू विश्वकर्मा, सचिव भुनेश्वर साहु, विश्वनाथ साहु, सलाहकार राकेश हिरवानी, विरेन्द्र साहु सहित लक्ष्मी नगर के युवाओं का विशेष योगदान रहता है। ग्रामीण जन इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है साथ ही साथ मातर का आयोजन 24 अक्टूबर को रखा गया है।





