chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली
    February 14, 2026
    दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 7 दिन तक 1.50 लाख रुपए का कैशलेस उपचार, पीएम राहत योजना के तहत प्रावधान
    February 20, 2026
    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से विकास शर्मा को बिजली बिल से मिली राहत
    February 25, 2026
    Latest News
    दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में 23 विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 1.50 करोड़ रूपए स्वीकृत
    April 15, 2026
    दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में 23 विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 1.50 करोड़ रूपए स्वीकृत
    April 15, 2026
    रात 2 बजे घर में घुसा दरिंदा : चाकू अड़ाकर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़कर भेजा जेल
    April 15, 2026
    शादी के लिए घरवालों ने डाला दबाव तो 20 साल की छात्रा फंदे पर झूल गई
    April 15, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: नौकरी का झांसा देकर ठगी, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग: फर्जी एम्स कर्मचारी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > नौकरी का झांसा देकर ठगी, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग: फर्जी एम्स कर्मचारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़रायपुर

नौकरी का झांसा देकर ठगी, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग: फर्जी एम्स कर्मचारी गिरफ्तार

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: February 15, 2026
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ठगी, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने युवाओं के बीच नौकरी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आमानाका थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में एक युवक ने युवती को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे लाखों रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने विश्वास में लेकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता (25 वर्ष) की पहचान करीब दो वर्ष पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से कवर्धा जिले के पांडातराई गांव निवासी रितेश चंद्राकर (26) से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने स्वयं को एम्स रायपुर में कार्यरत कर्मचारी बताया और धीरे-धीरे युवती का विश्वास जीत लिया। आरोपी ने युवती को भरोसा दिलाया कि वह उसे एम्स में नौकरी दिला सकता है।

नौकरी की चाह में युवती आरोपी के झांसे में आ गई। आरोप है कि रितेश चंद्राकर ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से अलग-अलग किस्तों में लगभग 6 लाख रुपये वसूल किए। विश्वास बढ़ाने के लिए उसने युवती को फर्जी जॉइनिंग लेटर भी थमा दिए। दस्तावेज देखकर युवती को शक नहीं हुआ और वह नौकरी मिलने की उम्मीद में तैयारियां करती रही। इसी बीच आरोपी ने युवती को आमानाका थाना क्षेत्र के एक होटल में बुलाया।

वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिए। बाद में आरोपी इन्हीं वीडियो के आधार पर युवती को धमकाने और ब्लैकमेल करने लगा। मानसिक रूप से प्रताड़ित युवती लगातार दबाव में रही। मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवती जॉइनिंग लेटर लेकर एम्स रायपुर पहुंची। संस्थान में दस्तावेजों की जांच के दौरान जॉइनिंग लेटर पूरी तरह फर्जी पाए गए। इसके बाद युवती को ठगी का अहसास हुआ।

ब्लैकमेलिंग से त्रस्त होकर उसने आमानाका थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठगी, दुष्कर्म और आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

धमतरी जिले में पहली बार होगा मिलेट्स महोत्सव, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अभिनव पहल से श्रीअन्न को मिलेगा नया मंच
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट
मछली पालन से बदली लक्ष्मी की जिंदगी : सढ़ौली की लक्ष्मी ठाकुर बनी आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल
स्व सहायता समूह और महतारी वंदन योजना बनी भरोसेमंद सहारा, आर्थिक सशक्तिकरण के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
अवैध रेत परिवहन पर सख्ती, 99 वाहन जब्त कर 27.65 लाख की वसूली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़दुर्गसमाचार

सहकारी समिति बोरीगारका का वार्षिक आमसभा 25 सितंबर को

chhattisgarh times
News Desk
September 23, 2025
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित, श्रमिकों को मिला शासन की योजनाओं का लाभ
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और ज्ञानवर्द्धक’- डॉ. डीपी कुर्रे
अंजोरा, पीसेगांव, चिंगरी मे मातर महोत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
31°C
Chhattisgarh
clear sky
31° _ 31°
17%
3 km/h
Thu
43 °C
Fri
43 °C
Sat
44 °C
Sun
45 °C
Mon
42 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?