रिसाली। छत्तीसगढ़ स्तरीय युवक – युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 8 फरवरी रविवार को सतनाम भवन रिसाली में रखा गया है। कार्यक्रम की तैयारी के लिए कार्यक्रम स्थल रिसाली में शनिवार को बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम के संयोजक दिलीप कुर्रे ने मिडिया से चर्चा में बताया कि रिसाली क्षेत्र में पहली बार युवक – युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जो कि भिलाई, दुर्ग सहित राज्य के सामाजिक लोग अपना रजिस्ट्रेशन कराकर 8 फरवरी को इस आयोजन में शामिल हो सकते है। सतनाम भवन रिसाली के अध्यक्ष डी.आर गुलशन ने कहा कि इस आयोजन से हमारे समाज के शादी योग्य युवक -युवतियों को लाभ मिलने वाला हैं। साथ ही यह आयोजन रिसाली क्षेत्र में पहली बार होने से समाज के लोगों में भारी उत्साह है। इसके लिए समाज के सभी लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की उन्होंने अपील भी किया। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए दोपहर में भोजन व्यवस्था भी रखा गया है।
मौके पर कार्यक्रम संयोजक दिलीप कुर्रे, डी.आर गुलशन, राजकुमार चतुर्वेदी, गंगाप्रसाद राय, किरण टंडन, नेतराम बारले, हुपसिंग कोसरिया, लोकनाथ बघेल, मदन कोसरे, कमलेश ख़ुटेल, राजेन्द्र बंजारे, जितेंद्र देशलहरा, श्यामलाल कुर्रे, रेवाराम कोसरे, सुरेश कुमार जोशी उपस्थित रहे।





