उतई। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल एवं भाजपा महिला मोर्चा उतई मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एक राखी जवानों के नाम अभियान के अंतर्गत आज 1000 राखियां देश की सेवा में लगे सैनिक भाइयों के लिए भेजा गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की माताओं-बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राखियों के साथ सैनिकों के नाम स्नेह भरे पत्र भी भेजे। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे जवान त्योहारों पर भी सीमा पर तैनात रहकर हमारी रक्षा करते हैं। ये राखियां उनके लिए बहनों के प्यार और पूरे देश के सम्मान का प्रतीक हैं।
इस अवसर पर भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर ने कहा कि उतई मंडल की बहनों ने 1000 राखियां एकत्रित कर देशभक्ति का परिचय दिया है। हमें गर्व है कि हमारी बहनें इस तरह राष्ट्र सेवा में आगे आ रही हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महामंत्री प्रवीण यदु, महामंत्री एवं एल्डरमैन चंदू देवांगन, सेवा सहकारी समिति उतई के अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, मोतिम ठाकुर, फलेंद्र सिंह राजपूत, खोपली सरपंच मंजू वर्मा, विमला कामड़े, रंजना चंद्राकर, रूपेश पारख, सोहन रिगरी, चिंटू सिन्हा, पार्षद भीमसेन सिन्हा, लता सोनवानी, ममता चंद्राकर, दानेश्वरी देशमुख, ओपी चंद्राकर सहित भाजपा उतई मंडल एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारीगण, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहें।





