शरीर क़ो स्वस्थ्य एवं फ़ीट रखने के लिए हमें रोजाना कम से कम एक घंटा योग करना चाहिए- सीएमओ
उतई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत उतई द्वारा शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल उतई में योग संगम का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासन के निर्देशानुसार योग संगम एवं ”YOGA FOR HEALTHY AGEING” की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या मे लोग उपस्थित हुए।
जिसमे स्कूल के छोटे व बड़े बच्चे सहित नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती नरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, लोक निर्माण प्रभारी सोभेद्र सोनू राजपूत, लक्ष्मीनारायण साहू, सतीश चंद्राकर एवं समस्त पार्षदगण, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जंघेल शामिल हुए।
इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती जंघेल ने सभी क़ो सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि शरीर क़ो स्वस्थ्य एवं फ़ीट रखने के लिए हमें रोजाना कम से कम एक घंटा योगा करना चाहिए। जिससे कि हमारा मनोबल बढ़ने व शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहने की बात कही।
योग के पश्चात सभी क़ो पोष्टिक आहार अंकुरित चना, मुंग, गुड़ वितरण किया गया। योगा मे छोटे-बड़े बच्चे, सभी स्वच्छता दीदियो, सभी स्वच्छता कमांडो व अधिकारी-कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों नागरिक मौजूद थे।





