उतई। तीजा पर्व के अवसर पर महिला प्रकोष्ठ एवं नगर साहू समाज उतई के तत्वावधान में रविवार, 6 सितंबर 2026 को तीजा पर्व मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम मां कर्मा सामुदायिक भवन, शीतला नगर उतई में आयोजित होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे भक्त माता कर्मा की आरती-पूजा से होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे तीजा उत्सव का शुभारंभ महिलाओं द्वारा खेलकूद, व्यंजन की प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य सहित विभिन्न कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा। सुबह 11 बजे अतिथियों का आगमन होगा।
समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशीला साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुनीति साहू, उपाध्यक्ष महिला नगर साहू समाज उतई, करेंगी। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू, श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती भुवनेश्वरी साहू एवं श्रीमती विजयलक्ष्मी साहू सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में लोकप्रिय लोकगायिका सुश्री डॉ पायल साहू का सम्मान किया जाएगा।
आयोजकों ने नगर साहू समाज एवं समस्त प्रकोष्ठ के सदस्यों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।





