chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    संविधान दिवस पर जिले में एक हजार से अधिक आवासों का हुआ वृहद भूमिपूजन
    November 27, 2025
    कलेक्टर ने समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा की : कार्यालयों में लागू होगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस
    December 2, 2025
    मुख्यमंत्री से सतनाम पंथ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
    December 15, 2025
    Latest News
    स्वामी आत्मानंद स्कूल में ‘संस्कार सरिता’ किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने की शिकायत
    October 29, 2026
    संगठन सृजन अभियान की बैठकों में ताम्रध्वज साहू का भाजपा सरकार पर हमला, बोले—महंगाई से जनता परेशान
    October 28, 2026
    हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार उत्पाद बनें छत्तीसगढ़ की पहचान – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    October 27, 2026
    खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 330 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा
    October 26, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के जवानों के सम्मान में पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में निकाली गई विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > कबीरधाम (कवर्धा) > ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के जवानों के सम्मान में पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में निकाली गई विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा
कबीरधाम (कवर्धा)राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के जवानों के सम्मान में पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में निकाली गई विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: August 14, 2025
Share
SHARE

कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान में आज देशभर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं हमारे सेना के जवानों व स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पंडरिया विधानसभा में भी विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में कुण्डा मंडल में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विधायक भावना बोहरा और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया।

कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी जी ने कहा कि हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक प्रतीकात्मक कदम नहीं है, बल्कि यह भारत के प्रत्येक नागरिक को अपनी जड़ों, संस्कृति और स्वतंत्रता के मूल्यों से जोड़ने का एक प्रयास है। यह अभियान हमें एकजुट होकर एक मजबूत, समृद्ध और गौरवशाली भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरित कर देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देता है और नागरिकों को स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की याद दिलाता है।

तिरंगा यात्रा

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि तिरंगा हमारा गर्व, गौरव और अभिमान है। इस तिरंगे की रक्षा एवं देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए असंख्य राष्ट्रभक्तों, सेनानियों एवं वीर योद्धाओ ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। हर घर तिरंगा यात्रा उन्हीं असंख्य राष्ट्रभक्तों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और राष्ट्रप्रेम के पुनर्जागरण का समय है। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सेना के वीर जवानों ने जिस प्रकार पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, उनके पोषित आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया और विश्व को अपनी आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सजगता व प्रतिबद्धता का परिचय दिया उसके सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

भावना बोहरा ने कहा कि तिरंगा हमारा गौरव, हमारी एकता, और हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान, जिसकी शुरुआत हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर की थी, एक ऐसा जन आंदोलन है, जो देश के हर नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज से जोड़ता है। इस अभियान का उद्देश्य है कि 13 से 15 अगस्त के बीच देश का हर घर तिरंगे से सुशोभित हो। यह केवल एक झंडा फहराने की बात नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति की भावना को हर दिल तक पहुँचाने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प है। हमारा तिरंगा केसरिया, सफेद, और हरा रंग, और बीच में अशोक चक्र है जो हमारी विविधता में एकता, हमारे बलिदानों, और हमारे सपनों का प्रतीक है। केसरिया रंग साहस और बलिदान को दर्शाता है, सफेद रंग शांति और सत्य को, और हरा रंग समृद्धि और विकास को। अशोक चक्र हमें निरंतर प्रगति की प्रेरणा देता है। इस अभियान ने न केवल देशभक्ति को बढ़ावा दिया है, बल्कि खादी और हथकरघा उद्योग से जुड़े कारीगरों को रोजगार भी प्रदान किया है। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

तिरंगा यात्रा

उन्होंने आगे कहा कि आज देशभर में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, और विभिन्न संगठनों द्वारा तिरंगा यात्राएँ निकाली जा रही हैं, जो युवाओं और नागरिकों में देशप्रेम की भावना को प्रज्वलित करती हैं। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ इस यात्रा के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया जा रहा है तो वहीं हमारे सेना के वीर जवानों तथा देश को आज़ादी दिलाने वाले सेनानियों एवं महान विभूतियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जा रही है। इस यात्रा में न केवल युवा, महिला, बुजुर्ग, सामाजिक संगठन एवं हर वर्ग के लोग शामिल होते हैं। ये यात्राएँ हमें याद दिलाती हैं कि हमारा तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम की गाथा, हमारे शहीदों के बलिदान और हमारे एकजुट भारत का प्रतीक है। मैं पंडरिया विधानसभा सहित पूरे प्रदेश की जनता से आग्रह करती हूं कि हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और अपने घरों, प्रतिष्ठानों में तिरंगा ध्वज फहराकर देशभक्ति की इस यात्रा में सहभागी बनें और अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएँ। यह हमारा देश है, और इसका गौरव हमारी एकता और प्रेम में है।

तिरंगा यात्रा में पंडरिया विधानसभा के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता, मंडल, शक्ति केंद्र व बूथ के प्रभारी, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

You Might Also Like

जन्मदिन पर पार्षद द्वारिका साहू ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कॉलेज जाने घर से निकली युवती लापता, अपराध दर्ज
पिता की दुकान से चोरी कर बच्चों को बेचता था नशे की सामग्री, युवक गिरफ्तार, 62 सॉल्यूशन ट्यूब बरामद
ब्रेकिंग न्यूज़: बस्तर की नन्ही शेरनी – 9 महीने की बच्ची ने खेल-खेल में मार डाला जहरीला करैत सांप
शिक्षक की मौत : छुट्टी में घर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, होली के पहले हो गया दर्दनाक हादसा
TAGGED:तिरंगा यात्रापंडरिया विधायक भावना बोहराहर घर तिरंगा अभियान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

आम जनता के साथ पुलिस संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करें – राज्यपाल श्री डेका

chhattisgarh times
News Desk
December 1, 2025
उतई पुलिस ने चंद घंटों में हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पकड़ा आरोपियों को
सेजस घुघुवा(क) में “विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति” के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, पाटन जनपद सभापति भी हुए शामिल
शिक्षक की कमी से नाराज़ पालकों और छात्रों ने स्कूल में जड़ा ताला, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
कृषि महाविद्यालय में पीएम मोदी के ‘मन की बात’ 128वें संस्करण का भव्य प्रसारण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
21°C
Chhattisgarh
overcast clouds
21° _ 21°
95%
10 km/h
Thu
22 °C
Fri
25 °C
Sat
29 °C
Sun
29 °C
Mon
27 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?