पाटन। पाटन क्षेत्र के प्रख्यात विद्यालय सेजस घुघुवा(क) में “विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति” के समस्त सदस्यों के तत्वाधान में “शिक्षक दिवस 2025” के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती कीर्ति नायक अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, विशेष अतिथि श्री कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रणव शर्मा सभापति जनपद पंचायत पाटन द्वारा किया गया, कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों एवं समस्त शिक्षकों का विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा फूल एवं बैंड बाजा के माध्यम से स्वागत किया गया, कार्यक्रम स्थल में पहुंच कर अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति पर पुष्प माल्यार्पण कर पूजन किया गया, तत्पश्चात एसएमडीसी के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया एवं छात्र-छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर आरती करके शिक्षकों का सम्मान किया गया। इसके बाद उपस्थित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का प्रतीक चिन्ह एवं श्रीफल भेंट कर विशिष्ठ अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया, छात्र-छात्राओं के निवेदन पर समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा केक काटा गया, बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में भाषण दिया नित्य प्रस्तुत किया, शिक्षकों द्वारा भी खेल खेला गया, अंत में सम्मान समारोह आयोजक मंडल के समाजसेवी पालक समिति अध्यक्ष प्रशांत शर्मा द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के लिए डोम सेड एवं 10 वीं के बाद वाले बच्चों के लिए वाणिज्य संकाय अंग्रेजी माध्यम में मांग किया गया जिस पर सकारात्मक पहल करने का विश्वास दिलाया गया। कार्यक्रम में उद्घोषक के रूप में शिक्षक श्री मोहित शर्मा जी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयोजक समिति से श्री थानेश्वर साहू एसएमडीसी अध्यक्ष, प्रशांत शर्मा पालक समिति अध्यक्ष, ओगी राम साहू एसएमसी अध्यक्ष, सरपंच श्रीमती शैलेंद्री साहू, एसएमडीसी सदस्य उत्तरा सोनवानी, रवि साहू, चूड़ामणि साहू, श्री दुर्वासा साहू, पूनम शर्मा, गंगाराम साहू, ढाल सिंह साहू, लोकेश्वर साहू, महेश्वर दास मानिकपुरी, भूषण सेन सरपंच अमेरी, उपसरपंच सुखेंद नेताम, कमलेश ठाकुर सरपंच करगा गभरा, ताराचंद वर्मा सरपंच रवेली, सेजस प्राचार्य श्री के के पहरी सर, एचएम सुषमा परगनिया मैडम, एचएम कुर्रे सर, समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं, बच्चों, पालक और ग्राम वासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।”
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
42°C
Chhattisgarh
scattered clouds
42° _ 42°
10%
4 km/h
Wed
43 °C
Thu
44 °C
Fri
45 °C
Sat
44 °C
Sun
47 °C




