भिलाई। सतनामी अधिकारी कर्मचारी मण्डल भिलाई दुर्ग के तत्वावधान में मण्डल के पदाधिकारियों सेजा मारकण्डे, संतोष जांगड़े और नरोत्तम माण्डले के प्राचार्य पद पर पदोन्नति होने पर इण्डियन कॉफी हाउस सेक्टर 10 भिलाई में प्राचार्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मण्डल के संरक्षकगण बी.एल. कुर्रे, एस.एल. मिर्चे, डॉ. के.डी. देशलहरा, आर.सी. देशलहरा और एस.पी. बारले के आतिथ्य में तीनों प्राचार्य का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मण्डल के अध्यक्ष एस.पी. कोसरे ने स्वागत भाषण में अपने कार्य के प्रति ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, जागरूक और ऊर्जावान रहने का संदेश दिया। अतिथियों द्वारा अपने शैक्षणिक और शासकीय कार्यों के अनुभवों को शेयर करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। पदोन्नत प्राचार्य ने भी अपने शासकीय कार्य के अनुभवों की जानकारी देते हुए कहा कि हम अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। इस गरिमामय समारोह में किरण चांदवानी, चितेन्द्र कोठारी, गजेन्द्र बारले, प्रेमलता राय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पोषण मारकण्डे एवं आभार प्रदर्शन सुशील सूर्यवंशी ने किया ।
सतनामी अधिकारी कर्मचारी मण्डल ने नव पदस्थ प्राचार्यो का किया सम्मान

You Might Also Like
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
23°C
Chhattisgarh
scattered clouds
23° _ 23°
84%
3 km/h
Fri
23 °C
Sat
29 °C
Sun
29 °C
Mon
24 °C
Tue
26 °C



