उतई। नगर कांग्रेस कमेटी उतई की बैठक बूढ़ादेव मंदिर परिसर में हुई। जिसमें आगामी बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी उतई की महिला अध्यक्ष एवं युवा अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम की नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही नगर कांग्रेस कमेटी में सभी वार्डों के नागरिकों को प्रतिनिधित्व देने तथा सभी वार्ड में सदस्य बनाए जाने का फैसला लिया गया।
बैठक में पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव बहादुर सिंह नेताम का निस्वार्थ भाव से कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षता करने के लिए आदिवासी गमछा एवं कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं आगे भी उनके मार्गदर्शन में कार्य करने की बात कही गई। सभी ने मिलकर पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी उतई के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी, पार्षद राकेश साहू, श्रीमती रमशिला नेताम, पूर्व पार्षद वीरेंद्र गोस्वामी, सुरता सिंह गड़े, तोसनलाल साहू, संजय गिरी गोस्वामी, पूर्व एल्डरमैन प्रेमनारायण साहू, खुमान सिंह साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भोला कोसरिया, सीएम पांडे, शत्रुघ्न गढ़े, मनिहार कुर्रे, मुकेश साहू, टीकम डोनडे, शैलेश देवांगन, धनंजय नेताम, भावेश साहू, रुस्तम नारग, आशीष रावत, तोरण ठाकुर, योगेश मंडले, प्रेम पेंटर, महिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुनीति साहू, सरोज ठाकुर, हुलसी वर्मा, गीतेश्वरी नारंग, तुलसी कोसरे आदि मौजूद रहे।





