उतई। भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के अंतर्गत खोपली शक्ति केंद्र की बैठक आज भागचंद देशलहरे के निवास पर संपन्न हुई। बैठक की मुख्य वक्ता मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर रही। जिसमें आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने एवं आगामी स्थानीय चुनावों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि पार्टी को बूथ स्तर पर और मजबूत करना है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महामंत्री प्रवीण यदु, चंदू देवांगन पूर्व मंडल अध्यक्ष फतेलाल वर्मा, शक्ति केंद्र प्रभारी विमला कामडे, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर, किसान मोर्चा अध्यक्ष फालेन्द्र राजपूत, उतई मंडल उपाध्यक्ष देवेन्द भारती, युवा मोर्चा महामंत्री राकेश देवांगन, अनुसूचित जनजाति जिला मंत्री भागचंद देशलहरे, ओबीसी मोर्चा महामंत्री पुरुषोत्तम साहू, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष अखिलेश चंद्राकर, बूथ अध्यक्ष संतोष साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष योगेश साहू, सांसद प्रतिनिधि राजू साहू, डिकेश वर्मा, हर्ष, रमेश साहू, पवन चंद्राकर, उदेराम गैंडरे, गौतम निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।





