रायपुर, 18 जून 2026: कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिकल्स प्रा. लि. ने आज रायपुर में अपने नए डिपो का उद्घाटन कर मध्य भारत में अपनी उपस्थिति को और सशक्त किया। इसके साथ ही कंपनी ने FMEG सेगमेंट में शीर्ष 3 ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देने के अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।
कंपनी ने अपनी शुरुआत आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से की थी और आज कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिकल्स पूरे भारत के सभी राज्यों में अपनी पहुंच बना चुकी है। डिपो और स्टॉकिस्ट नेटवर्क के माध्यम से कंपनी ने अपने स्विच, वायर, MCB, LED सहित सम्पूर्ण इलेक्ट्रिकल उत्पादों की रेंज को हर घर तक पहुंचा दिया है।
कंपनी की मुंबई स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के विस्तार एवं 2 लाख वर्ग फीट के विशाल वेयरहाउस ने सप्लाई चेन को और अधिक मजबूत किया है। इससे देशभर में उत्पादों की तेज और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।
कंपनी डायरेक्टर महावीर जी, कमलेश जी और अनिल जी का कहना है कि उत्पाद गुणवत्ता, समय पर डिलीवरी और बेहतरीन ग्राहक सेवा ही कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिकल्स का मूलमंत्र है। बाजार में कंपनी के उत्पादों की पहचान उसका यूनिक कलर कॉम्बिनेशन और हर समय उपलब्धता है, जिसे ही कंपनी अपनी सफलता का राज मानती है।
मैनेजमेंट अधिकारी प्रदीप चंद्राकर ने कहा, कि “रायपुर डिपो, मुंबई प्लांट का विस्तार और 2 लाख वर्ग फीट का वेयरहाउस मिलकर हमें गुणवत्ता और सेवा के दम पर FMEG श्रेणी के टॉप 3 ब्रांड्स में जगह बनाने में मदद करेंगे।”_
— यूनिक कलर, समय पर उपलब्धता बनी पहचान।





