मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को हम कभी भूल नहीं सकते- ललित चंद्राकर
रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रिसाली के मरोदा सेक्टर, मैत्री नगर स्थित परशुराम चौक, छोटा रावण मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अनंत बधाई दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को हम कभी भूल नहीं सकते।
आगे श्री चंद्राकर ने कहा कि आजादी के 80वें वर्ष में हम जिस खुले आकाश में सांस ले रहे हैं, वो हमारे वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। तिरंगा सिर्फ कपड़े का टुकड़ा नहीं, हमारी आन, बान और शान है। लाखों लोगों ने अपने प्राण देकर इस तिरंगे की रक्षा की है। आज हमें गर्व है कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। लेकिन आजादी का सही अर्थ तभी सार्थक होगा जब हमारा गांव-गांव, गली-गली विकसित होगा। जब हर हाथ को काम मिलेगा, हर बच्चे को शिक्षा मिलेगी और हर माँ-बहन सुरक्षित महसूस करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर तेज गति से बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार भी इसी संकल्प के साथ काम कर रही है। हमें भी संकल्प लेना होगा कि हम भ्रष्टाचार, नशे और आपसी भेदभाव को मिटाकर एकजुट होकर अपने क्षेत्र को आदर्श बनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्तिमय कर दिया।
इस अवसर पर रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, महामंत्री दशरथ साहू, नरेन्द्र निर्मलकर, गुड्डू झा, पुनाराम कलिहारी, जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, समाजसेवी सोनूराम सिंह, सलाखन सिंह, अमृत देवांगन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दास, पार्षद श्रीमती विधि यादव, मनीष यादव, धर्मेन्द्र भगत, श्रीमती सुनंदा चंद्राकर, श्रीमती रमा साहू, श्रीमती सरिता देवांगन, श्रीमती शीला नारखड़े, श्रीमती ईश्वरी साहू, श्रीमती गजेन्द्री कोठारी, श्रीमती ममता सिन्हा, पूरेन्द्र साहू, अजीत चौधरी, श्रीमती सविता महिलांग, श्रीमती पार्वती कुर्रे, परमेश्वर महिलांग, शैलेश शर्मा, निरंजन जैन, भूपेंद्र देशमुख, सुनील साहू, विक्की सिंह, नीलकमल बंजारे, अनिल गेन्द्रे, सुजीत यादव, प्रेमचंद साहू, जतिन वर्मा, रुपेश यादव, विशाल ठाकुर, शंकर यादव, रमेश वर्मा, उपेंद्र रिगरी, सेहिव चंद्राकर, प्रेमलाल निर्मलकर, प्रमोद साहू, विकास कुलश्रेष्ठ, राणा मुखर्जी, संतोष चौधरी, सचिन गोस्वामी, नोहर वर्मा, आयुष तिवारी, अमित वोरा, श्रीमती पूनम सपहा, हार्दिकराज चंद्राकर, श्रीमती खिलेश्वरी ढालेन्द्र, श्रीमती बानो साहू, श्रीमती राधिका अग्रहरी, श्रीमती उषा साहू, श्रीमती संध्या मंडलोई, श्रीमती लक्ष्मी नायक, श्रीमती कुसुम वर्मा, श्रीमती तरसेम कौर, श्रीमती सुनीता गुप्ता, श्रीमती सुकन्या, श्रीमती करुणा श्रीवास, श्रीमती रेखा वर्मा, श्रीमती रानी वर्मा, श्रीमती राजेश्वरी पसीने, श्रीमती संध्या वर्मा, डॉ. अनुपमा गोस्वामी, श्रीमती श्वेता यादव, श्रीमती अनीता कुलश्रेष्ठ, श्रीमती अर्चना हिरवानी, श्रीमती ओमकेन्सवरी मारकंडे, तेजस्वी सोनवानी, डॉ. पार्वती कुर्रे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी, स्कूली बच्चे एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





