उतई। शासकीय प्राथमिक विद्यालय मातरोडीह में आजादी का 80वां पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शाला प्रांगण में भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं महापुरुषों के चित्र पर पूजा अर्चना कर युगलकिशोर साहू ने ध्वजारोहण किया। प्रभातफेरी ग्राम की विभिन्न गलियों एवं चौक चौराहों पर ध्वजारोहण करते हुए वापस शाला प्रांगण पहुची।
तत्पश्चात स्कूली बच्चों के द्वारा देशभक्ति पूर्ण भाषण, कविता प्रस्तुत की गई। मंचस्थ अतिथियों में छबीला साहू, चेतन साहू, रेखलाल यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर महापुरुषों को स्मरण करते हुए उनके कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किये। प्रधान पाठक रेखराम कोठारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रजनीश टण्डे ने किया।
इस अवसर पर गंगदेव साहू, पीताम्बर साहू, गणेश निर्मलकर, दीपक साहू, रामजी निषाद, सुनीता सागरवंशी, मीरा साहू, खोमिन साहू, निधि, मेघा, महेश साहू, कल्याणी साहू, असवन साहू, भुनेश्वरी यादव, टेमिन साहू, दीपिका पटेल, मेनका पटेल उपस्थित थे।





