उतई। उतई के बंजारी पारा में हुए 5 वर्ष की अबोध बालिका के शोषण एवं हत्या के प्रयास जैसे जघन्य अपराध के आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग छग महार-महरा समाज जिला ईकाई दुर्ग ने की है। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उतई थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर आरोपी को फांसी की सजा देने एवं उनके घर पर बुलडोजर चलाने मांग की है।
थाना प्रभारी ने समाज के प्रतिनिमंडल को आसश्वासन दिया कि 15 दिनों के भीतर उचित कार्यवाही कर घर पर बुलडोजर चलाने का फैसला लिया जाएगा। थाना प्रभारी के माध्यम से गृहमंत्री छ. ग. शासन तक बात रखने आवेदन दिया गया, साथ ही दुर्ग जिला पुलिस अधीक्षक के नाम भी ज्ञापन सौंपा।
उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दुर्ग शुभम सिंह बमभोले, जिला बालोद दिनेश मेश्राम, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील बम्बोड़े, युवा प्रकोष्ठ दिगेश्वर अंगारे, जिला सचिव शशि अग्रवाल, धनराज सोनवानी, मूलचंद चोपड़िया, जितेंद्र मेश्राम पाऊवारा अध्यक्ष हरीश पटेल, भिलाई अध्यक्ष मनोज कामड़े, सुरेंद्र कामड़े, पीयूष सिंह, नीरज कामड़े, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उतई विमला कामड़े, अनिता कौशिक, लता अंगारे, लीला अग्रवाल, भुनेश्वरी अग्रवाल, ममता महार एवं समाज प्रदेश एवं जिला पदाधिकारीगण मौजूद थे।





