रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने गुंडे, बदमाश, अपराधी और फरार वारंटीयो के खिलाफ ऑपरेशन काल चक्र चलाया। गुरुवार की देर रात 12:30 से सुबह 8 बजे तक पुलिस की 200 कर्मीयों की टीम ने अलग- अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की। छापे के दौरान पुलिस द्वारा 400 लोगों की चेकिंग गई।
इन पर भी हुई कार्रवाई
पुलिस की कार्रवाई में 195 स्थाई गिरफ़्तारी वारंटियों को पकड़ा गया। 40 अपराधियों के खिलाफ प्रतिड़नात्मक कार्रवाई गई। 3 बदमाशों के पास से धारदार हथियार जब्त होने पर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत करवाई की गई। वहीं 1 बदमाश पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। 5 अलग- अलग प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार किए गए। करवाई के दौरान 1 चोर को रंगे हाथो कार में 70 किलो चोरी का कॉपर ले जाते पकड़ा गया।
ड्रोन कैमरों की मदद की गई मॉनिटरिंग
पुलिस के अभियान के दौरान संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर पहले उन्हें सील किया गया। ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी रखी और कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया। फरार आरोपियों और वारंटियों के घरों में डोर-टू-डोर हाउस सर्च किया गया। संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस ने दबिश देकर तलाशी ली।
155 लोगों के घर में सरप्राइज चेकिंग
रायपुर में रातभर चले अभियान में पुलिस ने करीब 70 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों और 85 पुराने चोरों व चाकूबाजों यानी कुल 155 लोगों के घरों में दबिश देकर सरप्राइज चेकिंग की। इस समन्वित कार्रवाई में 55 से ज्यादा अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी या कानूनी कार्रवाई की गई।





