उतई। ग्राम डुंडेरा मे समस्त ग्रामवासियो के ओर से प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिये निशुल्क शिक्षण किट जिसमे बैग, पेन, पेन्सिल, जैसे जरुरी शिक्षण किट को ग्रामवासियो ने अपने खर्च से सभी बच्चों को निशुल्क वितरण किया। वितरण समारोह के मुख्यअतिथि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रहे, उन्होंने कहा क़ी बच्चों को शिक्षा के प्रति नवाचार कर सभी जरुरी किट उपलब्ध कराना ग्राम वासियों के लिये गौरव क़ी बात है, जो गांव शिक्षा के प्रति चिंतन को दर्शाता है लगातार शिक्षा के प्रति कार्यक्रम करने से गांव निश्चित ही विकास क़ी ओर अग्रसर होती है।
अध्यक्षता कर रही समाजसेवी रामेश्वरी दिवाकर गायकवाड ने बच्चों के उज्जवल भविष्य क़ी शुभकामनाए दी। साथ विशिष्ट अतिथि के रूप मे समाजसेवी सतीश यादव ने कहा कि सरकारी स्कूल मे अगर सुविधाएं बढ़ाये जाये तो निश्चित ही शिक्षा को ऊचाई तक पंहुचाया जा सकेगा, ग्रामवासियों के कार्य प्रशंसनीय है। सभा को दाऊ चंद्रशेखर चंद्राकर ने भी संबोधित किया।
1 ली से 5 वी तक के 100 बच्चों को दिया गया शिक्षण किट
प्राथमिक शाला डुंडेरा के पहली से पाँचवी तक के बच्चों को निशुल्क किट प्रदान किया गया। जिसमे स्कूल बैग, पेन पेन्सिल, कंपास, कैलेंडर, कॉपी रबर सहित जरुरी समान उपलब्ध है।
ऐसा काम करने वाला यह पहला गांव, जो गौरव क़ी बात
दुर्ग जिले मे ऐसा करने वाला डुंडेरा गांव पहला गांव बना है जो अपने गांव के सरकारी स्कूल के एडमिशन और शिक्षा को बढ़ावा दिया गया, जिसमे कार्यक्रम संयोजक पवन बंजारे का अहम् योगदान रहा। जिससे सीधे बच्चों को फायदा पंहुचा है।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से पार्षद रोहित धनकर, अशोक साहू, खुमान यादव, रोमशंकर यादव, उमाशंकर साहू, चेतन साहू, समाजसेवी सतीश यादव, विजय साहू, संजय साहू, राकेश विश्वकर्मा, मनोज बंजारे, धनेश्वर साहू, शिक्षक नीलकमल साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन खुमान यादव व आभार प्रदर्शन संजय साहू द्वारा किया गया, कार्यक्रम संयोजक पवन बंजारे ने किया।





