उतई। गोंडवाना विकास समिति उतई द्वारा रविवार को बुढादेव मंदिर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें 9 अगस्त को विश्व आदिवासी मनाने के विषय में रूप रेखा तैयार की गई। जिसमें प्रमुख रूप से 9 अगस्त को सुबह 10 बजे सभी अपने पारम्परिक वेशभूषा में एकत्रित होकर सामुहिक पूजा अर्चना करने के पश्चात रैली के माध्यम से नयापारा वार्ड 13 मे देव गुड़ी के पास पहुंचेगें।
यहां पूजा अर्चना करने के बाद रैली नयापारा होते हुए गांधी चौक, बंजारी पारा होते हुए आदर्श नगर, इंदिरा नगर, आशीष नगर, नेवई पारा, बाजार चौक होते हुए मिनीमाता चौक, सद्भावना चौक, काली मंच पर पहुंच कर देवस्थल पर पुजा अर्चना करेगी और रैली के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में बने हुए देव स्थल पर पुजा अर्चना करेगी। काली मंच से रैली वापस बुढादेव मंदिर पर समापन होगी।
बैठक में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष जितेश कुंजाम, योगेश कोर्राम, अखिलेश मंडावी, अजय ठाकुर, चन्द्रशेखर ठाकुर, दानेशवर ठाकुर, तोरण ठाकुर, शिवकुमार मंडावी पार्षद, मातृशक्ति अध्यक्ष सरोज ठाकुर, वैदिका ठाकुर, मोतीम ठाकुर, कन्या शक्ति से दीक्षा मंडावी, केसू मंडावी, रेनू मंडावी, योगिता ठाकुर, डाली ठाकुर, मोना ठाकुर, गोंडवाना विकास समिति के अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम उपस्थित थे।





