chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    साहित्यकार स्व.चमन शिन्दे की जयंती पर संगोष्ठी एवं संगीतमय श्रद्धांजलि सभा कल कल्याणी शीतला मंदिर मरोदा में
    July 6, 2026
    सब इंस्पेक्टर की पत्नी का शिवनाथ नदी में मिला शव, तीन दिन से थी लापता
    July 17, 2026
    बालोद में मानसून का रौद्र रूप : किसानों के लिए बना वरदान, सियादेवी का संपर्क टूटा और शहर में जलभराव
    July 30, 2026
    Latest News
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय, महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि
    October 30, 2026
    बेमौसम बारिश से धान की फसल बर्बाद, किसानों को मुआवजा और बीमा क्लेम दिलाए सरकार- ढालेश साहू
    October 30, 2026
    बरसते पानी में वंदेमातरम परिवार ने किया अज्ञात शव का अंतिम संस्कार, पेश की इंसानियत की मिसाल
    October 29, 2026
    छत्तीसगढ़ आएंगे जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और सुधांशु त्रिवेदी
    October 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: ऐतिहासिक कुंवरगढ़ में हादसा : चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से 2 मासूमों की मौत, सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं 
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > ऐतिहासिक कुंवरगढ़ में हादसा : चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से 2 मासूमों की मौत, सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं 
छत्तीसगढ़रायपुर

ऐतिहासिक कुंवरगढ़ में हादसा : चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से 2 मासूमों की मौत, सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं 

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: July 11, 2026
Share
SHARE

धरसीवां (रायपुर)। ऐतिहासिक नगरी कुंवरगढ़ के प्राचीन और आस्था के केंद्र चतुर्भुजी मंदिर परिसर में शनिवार को एक ऐसा हृदय विदारक हादसा हुआ है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मंदिर परिसर में बनी सदियों पुरानी गहरी बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में सात साल की एक बच्ची और चार साल का एक मासूम बालक शामिल है। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे कुंवरगढ़ गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खेलते-खेलते दोनों बच्चे पहुंचे बावड़ी की ओर 

मिली जानकारी के अनुसार, कुंवरगढ़ स्थित इस प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है और इसका परिसर काफी बड़ा है, जहां गांव के बच्चे अक्सर खेलने के लिए इकट्ठा होते हैं। रोज की तरह शनिवार को भी बच्चे यहां खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते-खेलते सात वर्षीय साक्षी साहू (पिता योगेश साहू) और चार वर्षीय श्रवण धीवर (पिता भूपेंद्र धीवर) अचानक खेलते हुए बावड़ी की तरफ चले गए।

ग्रामीणों ने की बच्चों की खोजबीन 

पैर फिसलने या पानी के आकर्षण में दोनों मासूम बावड़ी के भीतर उतर गए। चूंकि इस ऐतिहासिक बावड़ी में पानी लगभग पच्चीस से तीस फीट गहरा है, इसलिए दोनों बच्चे पल भर में ही गहरे पानी में समा गए। काफी देर तक जब दोनों कहीं दिखाई नहीं दिए, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की। जब लोगों की नजर बावड़ी के पानी पर पड़ी, तब जाकर इस खौफनाक हादसे का पता चला। आनन-फानन में बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

आज तक नहीं हुई ऐसी घटना

इस घटना को लेकर गांव के बुजुर्गों में गहरा दुख और आश्चर्य है। ग्रामीणों का कहना है कि, यह बावड़ी राजा कुंवरसिंह के जमाने की है और सदियों पुरानी है, लेकिन आज तक के इतिहास में यहां कभी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी। पहली बार हुए इस हादसे ने प्राचीन धरोहरों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

मजबूत फेंसिंग लगी होती तो नहीं गिरते बच्चे

ग्रामीणों ने रोष और दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, अगर इस गहरी बावड़ी के चारों तरफ पहले ही लोहे की जाली या मजबूत फेंसिंग लगा दी गई होती, तो आज दो मासूमों की जान नहीं जाती। अब ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन तुरंत इस पर संज्ञान ले और बावड़ी को चारों तरफ से सुरक्षित घेरे में ले।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने बताया कि, पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर मर्ग पंचनामा तैयार कर लिया है। दोनों मासूम बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे- थाना प्रभारी

थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि, यह बेहद दुखद और संवेदनशील मामला है। भविष्य में इस परिसर में दोबारा ऐसी कोई अनहोनी न हो, इसके लिए मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे और बावड़ी के आसपास सुरक्षा घेरा बनाने की पहल की जाएगी।

You Might Also Like

डुंडेरा उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और नियमित स्टाफ की नियुक्ति की मांग, पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने कलेक्टर से मुलाकात कर रखी समस्या
छत्तीसगढ़ में 10 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
अंजोरा स्कूल में बिदाई समारोह : व्याख्याता होरी लाल चतुर्वेदी को सेवानिवृत्त होने पर दी गई बिदाई, प्राचार्य संगीता साहू ने कहा “शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होते”
धर्मांतरण के दबाव में युवक की आत्महत्या का मामला: पत्नी, सास-ससुर समेत पांच दोषियों को 5-5 साल की सजा
जशपुर को विकास की नई सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 19.51 करोड़ के 6 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़पाटन

पाटन में आज निकलेगी गुरु रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा

chhattisgarh times
News Desk
September 9, 2026
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ता बने ऊर्जादाता, उपभोक्ता अतिरिक्त बिजली बेचकर बन रहे हैं ऊर्जादाता
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जांजगीर चांपा जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात
अभनपुर के पास युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस 
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
23°C
Chhattisgarh
scattered clouds
23° _ 23°
84%
3 km/h
Sat
29 °C
Sun
29 °C
Mon
24 °C
Tue
26 °C
Wed
22 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?