संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर किया गया मंथन
मचांदुर (उतई)। भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के अंतर्गत मचांदूर शक्ति केंद्र की आवश्यक बैठक ग्राम चिरपोटी में आयोजित की गई। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, बूथों में मन की बात कार्यक्रम के आयोजन तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा उतई मंडल महामंत्री प्रवीण यदु, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं उतई नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू तथा सेवा सहकारी समिति रिसामा के अध्यक्ष लोकेश्वर चंद्राकर उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय बनाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने तथा आम जनता के बीच पार्टी की पहुंच और मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक फलेंद्र सिंह राजपूत, सह-संयोजक लेखराम साहू सहित सोमन साहू, ओमन लाल साहू, नवाब खान, संतोष साहू, अशोक देवांगन, ललित देवांगन, इमरान खान, नितेश साहू, घनश्याम साहू, धर्मेंद्र साहू, रामरतन मेश्राम, राजकुमार निषाद, इन्द्रांत साहू, घाना साहू, योगेंद्र साहू, लेखराम यादव, गिरधर सिंह, द्वारिका साहू, डिगेश साहू एवं कमलनारायण सहित शक्ति केंद्र के सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ कमेटी के सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





