chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    संविधान दिवस पर जिले में एक हजार से अधिक आवासों का हुआ वृहद भूमिपूजन
    November 27, 2025
    कलेक्टर ने समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा की : कार्यालयों में लागू होगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस
    December 2, 2025
    मुख्यमंत्री से सतनाम पंथ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
    December 15, 2025
    Latest News
    स्वामी आत्मानंद स्कूल में ‘संस्कार सरिता’ किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने की शिकायत
    October 29, 2026
    संगठन सृजन अभियान की बैठकों में ताम्रध्वज साहू का भाजपा सरकार पर हमला, बोले—महंगाई से जनता परेशान
    October 28, 2026
    हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार उत्पाद बनें छत्तीसगढ़ की पहचान – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    October 27, 2026
    खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 330 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा
    October 26, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: उतई महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विविध गतिविधियों का आयोजन
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > समाचार > उतई महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विविध गतिविधियों का आयोजन
समाचार

उतई महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विविध गतिविधियों का आयोजन

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: September 18, 2025
Share
SHARE

उतई। शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उतई में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विविध गतिविधियों को आयोजित किया गया। इस क्रम में ’छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के विकास की चुनौतियाँ और संभावनाएँ’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी मुख्य अतिथि महाविद्यालय की जनभागीदारी की अध्यक्ष एवं नगर पंचायत उतई की अध्यक्ष सरस्वती नरेन्द्र साहू थीं। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शुभा शर्मा ने की। इस अवसर पर सरस्वती नरेन्द्र साहू ने कहा कि “पिछले पच्चीस वर्षों में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। आज गाँव और कस्बों तक महाविद्यालय का प्रसार हुआ है, जिसके कारण अपने घर के आस-पास युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ है। खासकर लड़कियों की उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इससे भागीदारी बढ़ी है।” महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शुभा शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “पिछले पच्चीस वर्षों में छत्तीसगढ़ का बहुआयामी विकास हुआ है। आर्थिक प्रगति के साथ मानवीय संसाधन और तकनीक के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है।” संगोष्ठी के दौरान वनस्पति शास्त्र स्नातकोत्तर की छात्रा टिशा चक्रधारी एवं प्राध्यापक डॉ. ए. के. श्रीवास्तव, डॉ. सियाराम शर्मा, प्रो. रितेश कुमार नायक ने अपने विचार व्यक्त किये। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रीता गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला में महाविद्यालय में टेक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बी.एस.सी., बी.ए., बी.कॉम. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर तथा बी.एस.सी., बी.ए., बी.कॉम. तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी। प्रथम चरण के उपरान्त 12 विद्यार्थियों का चयन अगले चक्र के लिए किया गया। इस क्रम में कुल चार समूहों-महानदी, शिवनाथ, इन्द्रावती एवं अरपा- ने भागीदारी की। इस प्रतियोगिता में महानदी टीम विजेता एवं शिवनाथ टीम उपविजेता रही। दोनों विजेता समूहों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान श्रेष्ठ संदर्भ ग्रंथों, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण पुस्तकों एवं पत्र-पत्रिकाओं की प्रदर्शनी भी लगायी गयी, जिससे विद्यार्थी महाविद्यालय के श्रेष्ठ ज्ञान कोष से परिचित हुए। एन.एस.एस., एन.सी.सी. के द्वारा जागरूकता सम्बन्धी कार्यक्रम भी आयोजित किये गये जिसमें छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास एवं समय-समय पर छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा चलायी गयी लोकप्रिय योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों को दी गयी। भूतपूर्व छात्र-छात्राओं की बैठक में करीब 25 भूतपूर्व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। सभी सदस्यों ने महाविद्यालय की प्रगति के साथ-साथ प्रदेश में उच्च शिक्षा में हुए अभूतपूर्व विकास को रेखांकित किया। भूतपूर्व छात्र, पत्रकार, सुरेन्द्र शर्मा ने महाविद्यालय से आत्मीय जुड़ाव और लगाव की चर्चा की। जनप्रतिनिधि, सतीश पारख, लक्ष्मी नारायण साहू, करण कुमार सेन, लाकेश, सोनू राजपूत, शिवनारायण देशमुख ने नगर पंचायत की ओर से महाविद्यालय को सुविधाएँ उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक में भूतपूर्व विद्यार्थियों की नियमित बैठकें बुलाने, संगठन को व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किये जाने, उतई नगर से कॉलेज मैदान में पहुंच मार्ग बनाये जाने, मिलेट कैफे की शुरूआत किये जाने के सुझाव भी आये। अगली बैठक में अधिक से अधिक भूतपूर्व छात्र-छात्राओं को जोड़ने का संकल्प भी लिया गया। बैठक में उमाकांत चन्द्राकर ने संघ के रजिस्ट्रेशन के लिए ग्यारह हजार रूपये की राशि प्रदान किये जाने की घोषणा की। दुर्ग जिला रोजगार कार्यालय एवं साइंस कॉलेज दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेला में महाविद्यालय के चार छात्रों ने अपनी भागीदारी की, जिनमें बी.सी.ए. के छात्र राजीव चक्रधारी एवं टिकरांत साहू का चयन अगले चरण के लिए किया गया। रजत जयंती से संबद्ध समस्त आयोजनों के दौरान डॉ. पी. वसंत कला, प्रो. अर्चना पाण्डेय, डॉ. विद्या पंचांगम, डॉ. सीमा अग्रवाल, डॉ. पंकज सोनी, प्रो. संदीप कुमार सोनी, डॉ. समीर दशपुत्रे, प्रो. राकेश मिंज, श्री लोकेश्वर कुमार ठाकुर ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहण किया।

You Might Also Like

खोपली परिक्षेत्र के अंतर्गत गांवो में भक्त माता कर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिरफ्तारी से बचने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, सोमवार को होगी सुनवाई, भाजपा ने कहा – अगर निर्दोष हैं तो डर किस बात का?
प्रिज्म कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित हुआ भव्य विदाई समारोह “लम्हे 2026”
छत्तीसगढ़ में बुधवार को होगा साय मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए चेहरों को मिलेगा मौका; गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल के नाम लगभग तय
बाबा दरबार धनोरा में निकली ज्योति विसर्जन शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा गांव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
समाचार

सांसद विजय बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को पुत्र सौरभ के विवाह का न्योता दिया, पीएम ने स्नेहपूर्वक स्वीकार कर दिया आशीर्वाद

chhattisgarh times
News Desk
November 6, 2025
खेत से लौट रहे युवक को दलदल ने निगला : नाला पार करते समय डूबने से मौत, ग्रामीणों ने परिजनों को दी जानकारी
अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय
छत्तीसगढ़ टाईम्स की खबर पर मुहर : छत्तीसगढ़ में नहीं बढ़ी देशी शराब की कीमत, 80 और 100 रुपये में ही मिलेगा पौवा 
राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में वीरता, शौर्य एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए किया सम्मानित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
21°C
Chhattisgarh
overcast clouds
21° _ 21°
95%
10 km/h
Thu
22 °C
Fri
25 °C
Sat
29 °C
Sun
29 °C
Mon
27 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?