उतई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोपली के सर्वांगीण विकास को लेकर आज सरपंच श्रीमती मंजू फत्तेलाल वर्मा के नेतृत्व में पंचगणों के प्रतिनिधि मंडल ने दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक ललित चंद्राकर से सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान सरपंच श्रीमती वर्मा ने ग्राम में चल रहे विकास कार्यों और आगामी आवश्यक कार्यों को लेकर विधायक से प्रमुख मांग कि। गांव की मुख्य सड़कों का सीमेंटीकरण, नाली निर्माण एवं जल निकासी व्यवस्था, महतारी सदन, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट की मांग रखी गई। विधायक ललित चंद्राकर ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि खोपली पंचायत के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश देने की बात कही।
इस अवसर पर उपसरपंच देवेंद्र भारती, पंचगण रंजना वर्मा, संगीता पटेल, कुमारी बाई भारती, सिलोचना सिरमौर, गोदावरी देशलहरे, फूलमत सोनवानी, जानकी साहू, दामिनी साहू, कमलेश्वरी साहू, रमेश वर्मा, शुभम वर्मा, गजेंद्र चंद्राकर, सुरेश यादव, लक्ष्मीचंद नारंग, अरुण चंद्राकर, संतोषी भारती, कल्याणी चंद्राकर, योगेंद्र साहू एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





