chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की...
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की…
    August 15, 2025
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    September 6, 2025
    क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के रागिनी यादव का चयन राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई
    September 18, 2025
    Latest News
    बरसते पानी में वंदेमातरम परिवार ने किया अज्ञात शव का अंतिम संस्कार, पेश की इंसानियत की मिसाल
    October 29, 2026
    छत्तीसगढ़ आएंगे जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और सुधांशु त्रिवेदी
    October 29, 2026
    वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली के लिए दिल्ली कूच करेंगे लाखों देशभक्त, ताम्रध्वज साहू ने की जनता से चलो दिल्ली की अपील
    October 29, 2026
    धान खरीदी से लेकर कैशलेस इलाज तक, छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले जनहित में ऐतिहासिक – विधायक ललित चंद्राकर
    October 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: गायत्री परिवार ने माता भगवती जन्मशताब्दी दिवस पर 1008 दीपों की मंत्राहुति से किया विश्व कल्याण का आह्वान
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > गायत्री परिवार ने माता भगवती जन्मशताब्दी दिवस पर 1008 दीपों की मंत्राहुति से किया विश्व कल्याण का आह्वान
छत्तीसगढ़दुर्ग

गायत्री परिवार ने माता भगवती जन्मशताब्दी दिवस पर 1008 दीपों की मंत्राहुति से किया विश्व कल्याण का आह्वान

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: September 21, 2026
Share
SHARE

माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी वर्ष पर पुरोहित प्रशिक्षण, साधना एवं दीप महायज्ञ का आयोजन; घर-घर यज्ञ और गायत्री साधना का संदेश पहुंचाने का लिया संकल्प

दुर्ग। परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के अवसर पर गायत्री परिवार दुर्ग ग्रामीण द्वारा रविवार 20 सितंबर को कुमकुम मंगलम भवन, खम्हरिया (धनोरा), दुर्ग में एक दिवसीय पुरोहित प्रशिक्षण कार्यशाला, साधना एवं दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य घर-घर यज्ञ, गायत्री साधना एवं संस्कार परंपरा को पहुंचाना तथा यज्ञ एवं संस्कारों के माध्यम से समाज में सद्विचार, सद्भावना और सकारात्मक चिंतन का विस्तार करना रहा।मीडिया प्रभारी आदित्य भारद्वाज ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक साधना से हुई। इसके पश्चात कर्मकांड एवं पुरोहितीय विधि-विधान से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रणेश विश्वास एवं मीनाक्षी विश्वास ने प्रशिक्षण के दौरान मंत्रोच्चार की शुद्धता, विधि-विधान तथा प्रभावशाली एवं वैज्ञानिक पद्धति से यज्ञ संपन्न कराने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि यज्ञ की प्रत्येक प्रक्रिया शुद्ध उच्चारण और सही विधि के साथ संपन्न हो, ताकि यज्ञ एवं संस्कारों की परंपरा को अधिक प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाया जा सके।देवी प्रसाद साहू ने जन सम्पर्क एवं कार्यक्रम पूर्व व्यवस्था की तकनीकी बारीकियों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन किया। भोजनोपरांत रमाकांत देशमुख ने गायत्री की महिमा तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से गायत्री साधना एवं यज्ञ के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गायत्री के संदेश को सरल एवं वैज्ञानिक पद्धति से जन-जन तक पहुंचाकर समाज में सकारात्मक विचार, सद्भावना एवं संस्कारों का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों का सम्मान भी किया गया जिसमें चंदूलाल चंद्राकर पत्रकारिता राज्य अलंकरण रोमशंकर यादव, सुरेंद्र शर्मा, देवेंद्र पटेल, मुकेश साहू, प्रेम देशमुख शामिल रहे। पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह एवं गायत्री मंत्र चादर भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण पश्चात सभी पुरोहितों को युग पुरोहित परिचय पत्र एवं यज्ञ सम्बन्धी बुकलेट का वितरण किया गया।

1008 दीपों की मंत्राहुति से विश्व कल्याण के लिए की प्रार्थना

कार्यक्रम के अंतिम चरण में 1008 दीपों से दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री मंत्रों के सामूहिक उच्चारण के साथ दीप प्रज्वलन का दृश्य श्रद्धा, साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहा। दीप यज्ञ में उपस्थित साधकों, पुरोहितों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जन्म शताब्दी वर्ष को जनजागरण, संस्कार निर्माण एवं सामाजिक चेतना के अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

गायत्री परिवार दुर्ग ब्लॉक समन्वयक डॉ एन के सिन्हा ने बताया कि प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य केवल पुरोहित प्रशिक्षण तक सीमित न रहकर गृहे-गृहे यज्ञ की परंपरा को मजबूत करना है। गायत्री परिवार द्वारा माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 को विशेष अवसर के रूप में लेते हुए प्रत्येक गांव और प्रत्येक घर तक यज्ञ, गायत्री साधना एवं संस्कारों का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।

गायत्री परिवार दुर्ग जिला समन्वयक लोकनाथ साहू के अनुसार यज्ञ केवल कर्मकांड नहीं, बल्कि वातावरण शुद्धि, विचार शुद्धि और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है। इसी भावना के साथ पुरोहितों को प्रशिक्षित कर उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों एवं परिवारों तक गायत्री विचारधारा और संस्कारों का संदेश पहुंचाने के लिए तैयार किया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक लोकनाथ साहू, दुर्ग ग्रामीण समन्वयक नरेंद्र सिंहा, रामेश्वर निषाद, डॉ. सी.एल. साहू, राधेश्याम, देवी प्रसाद, तुलाराम, उमेश, गिरधर साहू, मन्नू लाल, राजेंद्र, टेमन साहू, आदित्य भारद्वाज, हिमांशु साहू, युवराज साहू, राजकुमार साहू, दिलीप दिल्लीवार, महेश कुमार बेलचंदन, राजकुमार ठाकुर, श्रीमती सुनीती साहू, श्रीमती सीता देशमुख, दिनेश्वर लाल यादव, गिरधर लाल साहू, मन्नू लाल हिरवानी, अरुण कुमार साहू, जनार्दन साहू, तुलाराम साहू, राजेश कुमार साहू, लिखेन्द्र साहू, मोहन लाल साहू, सुनीता पटेल, कमलेश हिरवानी, गोदावरी साहू, चन्द्रिका पटेल, भारती साहू, कोकिला साहू, कमलेश्वरी यादव, सुशीला देवांगन एवं द्रौपती साहू सहित बड़ी संख्या में साधक, पुरोहित एवं गायत्री परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

भाजपाइयों ने 650 दीपक प्रज्वलित कर संत रविदास समरसता संकल्प अभियान का किया शुभारंभ
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को
संगठन सृजन अभियान की बैठकों में ताम्रध्वज साहू का भाजपा सरकार पर हमला, बोले—महंगाई से जनता परेशान
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित भाजपा नेताओं ने दी बधाई
संवेदनशील शासन की मिसाल: जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर सुलझाईं समस्याएँ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
उतईसमाचार

उतई में फल वितरण कर मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती

chhattisgarh times
News Desk
August 20, 2026
भारत मे 200MP कैमरे के साथ एंट्री करेगा Redmi का किफायती फोन, लॉन्च से पहले कीमत लीक
CG Big Breaking: छत्तीसगढ़ BJP की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी घोषित, देखें लंबी लिस्ट
जादू-टोना के शक में ग्रामीण की नृशंस हत्या : दो भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम, चाकू मारकर रेत दिया गला
सिरसा एवं खुर्सीपार में दो फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण को मिली स्वीकृति, यातायात जाम की समस्या से मिलेगी राहत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
22°C
Chhattisgarh
light rain
22° _ 22°
96%
4 km/h
Thu
22 °C
Fri
28 °C
Sat
29 °C
Sun
29 °C
Mon
29 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?