भाजपा पाटन मंडल के निर्देशानुसार हुआ आयोजन, दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन; जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता
पाटन। भाजपा पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर के निर्देशानुसार ग्राम करगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाता है। इस वर्ष सेवा संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। आयोजन में ग्राम प्रभारी हरप्रसाद आडिल, सरपंच कमलेश ठाकुर, उपसरपंच अंकित आडिल, चिंताराम यादव, पंचायत सचिव अशोक वर्मा, बूथ अध्यक्ष नरसिंह वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में युवराज साहू, कोमल वर्मा, गीतांजलि आडिल, पंच ईश्वरी वर्मा, पंच प्रभा वर्मा, पंच फुलेश्वरी साहू, यशोदा वर्मा, कृतिका आडिल, रीना ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।





