रिसाली। ऊर्जा फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क “पेपर फ्लावर” बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ऊर्जा फाउंडेशन की सदस्यों सहित अन्य महिलाओं ने इस क्लास का लाभ लिया।ऊर्जा फाउंडेशन की अध्य्क्ष सरिता पाण्डेय ने ट्रेनर श्रीमती किरण गुरुपंचायन का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। ऊर्जा फाउंडेशन 5 वर्षों से लगातार महिलाओं के लिए विविध प्रशिक्षण कार्यक्रम, निशक्त बच्चों एवं बुजर्गो की सेवा, वृक्षारोपण कार्यक्रम सहित जरूरतमंदों को शासन एवं स्वयं से सहायता प्रदान करने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में प्रमुख तौर पर विनीता श्रीवास्तव, सपना श्रीवास्तव, अनुजा अग्रवाल, शैल सोनी, संध्या साटकर, नीता भलावी, सोनी सिंह, कमलजीत, सीमा लादेर, के गीता, दीप्ति लादेर, रेणु श्रीवास्तव, ज्योति कुमारी, नीरा लाखेरा, नंदिनी पाण्डेय, श्रीमति ज्योति, नीलू आदि उपस्थित रहे।





