उतई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में जीवनदीप समिति की बैठक गुरुवार को विधायक ललित चंद्राकर की अध्यक्षता व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। जिसमें संस्था के मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर करने पर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियो के द्वारा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दुर्गेश वर्मा के सफल नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई पहले से बेहतर अपनी सेवाएँ आम जनों को मिलने की बात कही गई।
बैठक में प्रभारी स्वास्थ्य समिति पार्षद लक्ष्मी नारायण साहू, भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य चेतन साहू, हरीश यादव, रंजना चंद्राकर, सोहन रिगरी, शोभेंद्र राजपूत, डॉ डीके बेलचंदन खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक राजेंद्र वर्मा, विकासखंड प्रशिक्षण अधिकारी विक्रम सिंह रामटेके एवं अन्य अधिकारिक व कर्मचारी उपस्थित थे।





