■ सामाजिक समानता और संत रविदास के विचारों को घर-घर तक पहुंचाना है- विधायक ललित चंद्राकर
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई 2026 से संत रविदास जयंती 20 फरवरी 2027 तक संत रविदास समरसता संकल्प अभियान’ पूरे देश में चलाया जाएगा। अभियान के तहत देशभर में समरसता सभाएं, पदयात्राएं, संत रविदास जी के विचारों पर आधारित कार्यक्रम और सामाजिक संवाद आयोजित किए जाएंगे। भाजपा का उद्देश्य सामाजिक समरसता, समानता और संत रविदास महाराज के “मन चंगा तो कठौती में गंगा” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
इसी कड़ी में आज दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भाजपा रिसाली मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ रुआबांधा स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर 650 दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को दीपों से सजाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि संत रविदास महाराज ने जीवन भर समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। भाजपा का यह अभियान उन्हीं विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, वार्ड पार्षद शिला नारखेड़े, महामंत्री दशरथ साहू, गुड्डु झा, जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, मंडल उपाध्यक्ष प्रेम साहू, अजीत चौधरी, पार्षदगण सुनंदा चंद्राकर, सविता धवस, रमा साहू, सरिता साहू, मनीष यादव, धर्मेन्द्र भगत, सरिता देवांगन, बूथ अध्यक्ष कुमार सौरभ, विपुल वर्मा, रुखमनी साहू, करुणा यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, रुपेश यादव, खिलेश्वरी, राजेश्वरी पसीने, अनुपमा गोस्वामी, विकास कुलश्रेष्ठ, सचिन गोस्वामी, उत्तरा साहू, रंग बहादुर, विनीता पांचाल, ललिता सिंग, सुषमा सिंह, बसंती साहू, संध्या मंडलोई, प्रणिता शर्मा, सन्नू सोनवानी, करुणाश्रीवास, स्नेहल, परितोष शर्मा, आयुष तिवारी, हर्ष डोंगरे, कविता नाग, उषा साहू, गुड्ड यादव, कमलेश हिरवानी सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।





