रिसाली। छत्तीसगढ़ के मूर्धन्य गीतकार व साहित्यकार स्व. चमन शिन्दे के व्यक्तित्व कृति पर केन्द्रित स्व. चमन शिन्दे जयंती के तहत संगोष्ठी एवं संगीतमय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 7 जूलाई को संध्या 4 बजे से सांस्कृतिक भवन, माँ कल्याणी शीतला मंदिर परिसर, मरोदा टैंक, रिसाली में आयोजित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजेन्द्र यादव शिक्षा मंत्री होगे। अध्यक्षता विजय बघेल सांसद, दुर्ग लोकसभा करेगे। विशिष्ट अतिथि ललित चंद्राकर विधायक, दुर्ग ग्रामीण होगे।
मुख्य वक्ता के रूप मेंडॉ. डी.पी. देशमुख वरिष्ठ साहित्यकार,
डॉ. दीनदयाल साहू वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक, सीताराम साहू वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार पैरी, विजय वर्तमान वरिष्ठ साहित्यकार, श्रीमती रजनी रजक वरिष्ठ लोक गायिका, दुर्गा प्रसाद पारकर वरिष्ठ साहित्यकार, गुलाम हैदर मंसुरी वरिष्ठ निर्देशक फिल्मकार होगे।
इनका होगा सम्मान
कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले, श्रीमती कविता वासनिक अनुरागधारा, दुष्यंत हरमुख वरिष्ठ संगीतकार, रंग झरोखा, नवीन देशमुख गीतकार का सम्मान किया जाएगा।





