भिलाई। राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को छत्तीसगढ़ शिक्षक सहयोग समिति भिलाई नगर दुर्ग का 2 वर्षीय कार्यकाल हेतु सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष जय जय राम देशमुख, सचिव दिलीप कुमार देशमुख एवं घनश्याम पटेल कोषाध्यक्ष चुने गए। साथ ही आडिटर के रूप में मानिक लाल चंदेल एवं गोरेलाल साहू को मनोनीत किया गया। चुनाव प्रभारी वरिष्ठ सलाहकार कुबेर राम देशमुख एवं राकेशचंद साहू द्वारा चुनाव सम्पन्न किया गया।
सर्वप्रथम समिति के पदाधिकारियों द्वारा वार्षिक कलैंडर का विमोचन किया गया। तपश्चात समिति के पूर्व अध्यक्ष बेगन लाल साहू ने राष्ट्रीय युवा दिवस की महत्ता बताते हुए युवाओं को आगे आने प्रेरित किया एवं अपने पूर्व कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए सभी के सहयोग पर धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही सचिव सुरेश चंद्राकर ने सचिव प्रतिवेदन एवं कोषाध्यक्ष जे आर देशमुख द्वारा आय – व्यय प्रस्तुत किया गया। तदपश्चात अध्यक्ष द्वारा पुराने कार्यकारिणी को भंग कर नये पदाधिकारी का चुनाव हेतु घोषणा किया गया।
कार्यक्रम में सलाहकार लील सिंह वर्मा, ठाकुर राम यादव, बी के दास, पोषण मार्कण्डेय, जयंत यादव, डी आर कोसरे, पुरनलाल देवांगन, कुंजलाल देशमुख, कुलेश्वर दिल्लीवार, सुनील देवांगन, लक्ष्मीकांत ताम्रकार, कौशल देशमुख, राजेंद्र प्रजापति, सावंत राम साहू, राजेश बंजारे, सूरज जंघेल, राजू लाल वर्मा, आकाश बंजारे, कामता प्रसाद साहू, श्रीमती रानू वर्मा, ललिता बघेल, शारदा खेवार, रीना चंदेल, रोहित देशमुख, रोहित साहू, देव साहू, वीरेन्द्र वर्मा, भवानी सिंह देशमुख, नागेन्द्र मरावी, टेक सिंग बंजारे, युगल किशो, खेवेंद्र साहू, अनिल साहू, गिरीश साहू, दीपक साहू सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।





