chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    साहित्यकार स्व.चमन शिन्दे की जयंती पर संगोष्ठी एवं संगीतमय श्रद्धांजलि सभा कल कल्याणी शीतला मंदिर मरोदा में
    July 6, 2026
    सब इंस्पेक्टर की पत्नी का शिवनाथ नदी में मिला शव, तीन दिन से थी लापता
    July 17, 2026
    बालोद में मानसून का रौद्र रूप : किसानों के लिए बना वरदान, सियादेवी का संपर्क टूटा और शहर में जलभराव
    July 30, 2026
    Latest News
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय, महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि
    October 30, 2026
    बेमौसम बारिश से धान की फसल बर्बाद, किसानों को मुआवजा और बीमा क्लेम दिलाए सरकार- ढालेश साहू
    October 30, 2026
    बरसते पानी में वंदेमातरम परिवार ने किया अज्ञात शव का अंतिम संस्कार, पेश की इंसानियत की मिसाल
    October 29, 2026
    छत्तीसगढ़ आएंगे जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और सुधांशु त्रिवेदी
    October 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: डुंडेरा मंगल भवन को निःशुल्क अथवा न्यूनतम किराये पर उपलब्ध कराने की मांग
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > डुंडेरा मंगल भवन को निःशुल्क अथवा न्यूनतम किराये पर उपलब्ध कराने की मांग
छत्तीसगढ़रिसाली

डुंडेरा मंगल भवन को निःशुल्क अथवा न्यूनतम किराये पर उपलब्ध कराने की मांग

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: June 25, 2026
Share
SHARE

पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने निगम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देने की मांग

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 35 एवं 36 डुंडेरा के नागरिकों की सुविधा के लिए निर्मित मंगल भवन को आम लोगों के लिए निःशुल्क अथवा न्यूनतम किराये पर उपलब्ध कराने की मांग उठी है। इस संबंध में नगर निगम रिसाली के पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने नगर निगम के कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जनहित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि डुंडेरा क्षेत्र के नागरिकों की सामाजिक एवं पारिवारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मंगल भवन का निर्माण कराया गया था। पूर्व में यह भवन आम नागरिकों के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता था, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवार भी विवाह, छठी, दशगात्र एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रम आसानी से आयोजित कर पाते थे। किंतु पिछले कुछ वर्षों से भवन के ठेका पद्धति से संचालन के कारण इसका किराया बढ़कर लगभग पांच हजार रुपये प्रतिदिन हो गया है, जिससे गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए इसका उपयोग करना कठिन हो गया है।

पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने बताया कि डुंडेरा में यह एकमात्र सार्वजनिक मंगल भवन है, जहां विवाह समारोह, छठी कार्यक्रम, दशगात्र, सामाजिक बैठकें एवं अन्य पारिवारिक आयोजन संपन्न होते हैं। क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रमिक एवं निम्न आय वर्ग के परिवार निवास करते हैं, जिनके घर छोटे अथवा संकरी गलियों में स्थित हैं। ऐसे परिवारों को अपने सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि मंगल भवन का मूल उद्देश्य आम नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराना है, न कि उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना। इसलिए निगम प्रशासन को चाहिए कि वह पूर्व की भांति भवन को निःशुल्क उपलब्ध कराए अथवा स्वयं संचालन करते हुए न्यूनतम किराया निर्धारित करे, ताकि सभी वर्गों के नागरिक इसकी सुविधा का लाभ उठा सकें।

तरुण बंजारे ने निगम प्रशासन से मांग की है कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंगल भवन के किराये की समीक्षा की जाए तथा जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए। इससे डुंडेरा क्षेत्र के नागरिकों को सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए सुलभ, किफायती एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

You Might Also Like

सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
धमतरी कलेक्ट्रेट में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन : घर का रास्ता बंद होने से था परेशान, परिवार सहित उठाई इच्छामृत्यु की मांग
मासूम बच्ची की कब्र से खोपड़ी गायब : तंत्र-मंत्र की आशंका से ग्रामीणों में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
प्रेम विवाह करने वालों का सामाजिक बहिष्कार : अपनों ने ही जीते-जी करा दिया मृत्यु भोज, पांच जोड़ों और उनके परिवारों का हुक्का पानी बंद 
लिफ्ट मांगकर बैठा फिर लूटा कैश, बालोद में बड़ी वारदात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

अतिरिक्त पीठ की स्थापना उपभोक्ता मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल : न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया

chhattisgarh times
News Desk
April 20, 2026
महतारी वंदन योजना से आटा चक्की खरीदकर शुरू किया स्वरोजगार
कोड़िया में 26 अक्टूबर को दुर्ग ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 : डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर हुए शामिल
अस्पताल की दहलीज पर अब परिजनों को मिलेगा घर जैसा सुकून : छत्तीसगढ़ सरकार की एक संवेदनशील पहल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
22°C
Chhattisgarh
overcast clouds
22° _ 22°
86%
2 km/h
Sat
29 °C
Sun
29 °C
Mon
26 °C
Tue
25 °C
Wed
24 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?