उतई। शास्त्री चौक डुंडेरा में बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह बड़े धूमधाम से मनाई गई। गुरु गद्दी व जैतखाम का पूजा अर्चना कर पंथी व बाबा जी के जयकारे के साथ पालो चढ़ाव का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतनामी समाज के अध्यक्ष कीर्तनलाल कोसरे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे, पार्षद खिलेन्द्र चंद्राकर, छंगा साहू, यादव समाज के अध्यक्ष मोहन यादव, हुलराम सपहा, बिशेंसर कुर्रे शामिल हुए। मुख्यातिथि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बाबा गुरु घासीदास जी के महिमा का बखान करते हुये कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि भारत देश के महान संत का जन्म हमारे छत्तीसगढ़ में हुआ है। जिन्होने मानव मानव एक समान का संदेश देते हुए पूरे मानव समाज को जगाने का कार्य किया। उनकी सत्य के प्रति अटूट आस्था थी, जिसका लोगों पर काफी प्रभाव पड़ा। उनके इस प्रभाव के चलते लाखों लोग उनके अनुयायी बन गए और इस तरह छत्तीसगढ़ में ‘सतनाम पंथ’ की स्थापना हुई, बाबा गुरु घासीदास जी का जीवन व उनके बताए हुए संदेश युगों-युगों तक मानवता का संदेश देता रहेगा। इस दौरान सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगो का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप बंजारे व पवन बंजारे ने किया। इस दौरान समाज के अध्यक्ष कीर्तन कोसरे, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बंजारे, ओमप्रकाश कोसरे, नरेंद्र कोसरे, विक्की मनहर, ओमप्रकाश बंजारे, राधेश्याम सोनवानी, टोपु कोसरे, राजेन्द्र कोसरे, दिनेश बंजारे, राजू कोसरे, गंगा मनहर, गोपाल कोसरे, गोवर्धन कोसरे, नोलेश कोसरे, डेरहा जांगड़े, संतोष महिलांगे, लोमन सोनी, चंदूलाल गायकवाड़, टीकाराम, दिनेश बंजारे, अनिता कोसरे, कल्पना कोसरे, पुष्पा बंजारे, नेहा मनहरे, मिथलेश कोसरे, रानू बंजारे, प्रीति कोसरे, रीतु बंजारे, ममता कोसरे, माधुरी कोसरे, सुनीता सोनवानी, लीलावती कोसरे, कमला कोसरे, चंचल कोसरे, गिरजा बाई, पार्वती जांगड़े सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
34°C
Chhattisgarh
clear sky
34° _ 34°
14%
2 km/h
Thu
33 °C
Fri
42 °C
Sat
44 °C
Sun
45 °C
Mon
44 °C




