उतई। प्रिज्म कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी एवं एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 06 दिसंबर 2025 शनिवार को सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक प्रिज्म संस्थान में किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रकला जोशी, एमबीबीएस, एमडी, एसोसिएट प्रोफेसर, पैथोलॉजी विभाग, एआईएमएमएमसीआर, भिलाई, विशेष अतिथि-श्री अनिल जोशी, सेवानिवृत्त सीजीएम यूटिलिटी, भिलाई स्टील प्लांट, भिलाई उपस्थित रहेंगे। इस शिविर में नेत्र परीक्षण, दंत जांच, रक्त शर्करा, रक्त समूह, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप इत्यादि की निशुल्क जांच की जाएगी। शिविर में रुंगटा डेंटल कॉलेज अपनी सेवाएं देंगे। शिवनाथ ब्लड सेंटर द्वारा रक्त दान शिविर का संचालन किया जायेगा। कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष रूपेश कुमार गुप्ता, डायरेक्टर श्रीमती ख्याति साहू, प्रिंसिपल श्रीमती सीमा कश्यप के मार्गदर्शन में क्रियान्वित किया जायेगा। संस्थान के शिक्षक आकाश चंद्रवंशी, खिलेंद्र कुमार ठाकुर और लक्ष्मीकांत साहू इस पूरे शिविर का संचालन करेंगे। इच्छुक लोग उपस्थित होकर इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ ले सकते हैं।
प्रिज्म कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 06 दिसंबर को

Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
24°C
Chhattisgarh
light rain
24° _ 24°
89%
5 km/h
Mon
24 °C
Tue
25 °C
Wed
24 °C
Thu
29 °C
Fri
28 °C



