भिलाई। एन्टी कार्डम एण्ड सायबर यूनिट (ACCU) दुर्ग द्वारा 201 नग गुम मोबाईल रिकवर किए गए। इन मोबाइलों को आज उनके मालिकों को एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल द्वारा सुपुर्द किया गया। रिकवर किए गए मोबाइलों की कीमत करीब 41 लाख रुपये का बताई गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि जिले में लगातार मोबाईल गुमने की रिपोर्ट प्रार्थियों द्वारा थानों में दर्ज कराई जा रही है। जिससे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने गुम मोबाईलो की पतासाजी कर प्रार्थियों के सुपुर्द करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे। एन्टी कार्डम एण्ड सायबर यूनिट एवं थाने की टीम को गुम हुये मोबाईलों को खोजकर संबंधित मोबाईल स्वामियों को वितरण करने हेतु लगाया गया। वरिष्ट अधिकारियों के निर्देशानुसार वर्ष 2024-2025 के गुमे हुये मोबाईलों से संबंधित आवेदन पत्रों के आधार पर अभियान चला कर मेहनत एवं अथक परिश्रम से एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम द्वारा दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाँव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों में चल रहे कुल 201 नग विभित्र कंपनियों के मोबाईलों जुमला कीमती तकरीबन 41 लाख रुपये का बरामद किया गया।जिसे संबंधित आवेदकों को विधिवत वितरण किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में एन्टी कार्डम एण्ड सायबर यूनिट टीम की उल्लेखनीय भूमिका रहीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्गं पुलिस के सोशल मीडिया एकाउन्ट (फेसबुक, इन्सटाग्राम, द्वीटर) पर बरामद मोबाईल के IMEI नबरों की लिस्ट अपलोड की जायेगी। जिससे मिलान कर संबंधित मोबाईल स्वामी एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट कार्यालय सेक्टर 3 से अपना मोबाईल प्राप्त कर सकते हैं।”
एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) दुर्ग द्वारा गुम हुए 201 मोबाइल किया गया रिकवर, मोबाइल मालिकों को किया जा रहा सुपुर्द

Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
24°C
Chhattisgarh
overcast clouds
24° _ 24°
93%
4 km/h
Tue
25 °C
Wed
23 °C
Thu
27 °C
Fri
29 °C
Sat
29 °C



