उतई। भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा आज उतई रेस्ट हाउस में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी सुधार विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला मंत्री गिरेश साहू उपस्थित रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व महापुरुषों के तैलचित्र पर दीपप्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया। संबोधन की शुरुआत में जिला मंत्री गिरेश साहू ने आत्मानिर्भर भारत की अवधारणा पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं बल्कि राष्ट्र की प्रगति और सशक्तिकरण का संकल्प हैं। जिला मंत्री गिरेश साहू ने जीएसटी सुधारों की महत्ता और उनके दूरगामी लाभों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार न केवल व्यापार को सुगम बनाते हैं, बल्कि देश की आर्थिक व्यवस्था को भी मजबूत करते हैं।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रवीण यदु ने किया एवं आभार व्यक्त पार्षद सतीश चंद्राकार ने किया। इस अवसर पर निर्वतमान मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, पार्षद लक्ष्मीनारायण साहू, संगीत रजक, सुनीता चंद्राकर, अनिता गढ़े, सुश्री ममता चंद्राकर, करगाडीह सरपंच करण सेन, हनोदा सरपंच लक्ष्मीदेवी साहू, विमला कामड़े, राहुल यादव, ममता साहू, एकता चंद्राकर, ऋषि देशमुख, बृजमोहन साहू, चेतन साहू, राकेश देवांगन, फलेंद्र सिंह राजपूत, देवेंद्र भारती, रमेश साहू, गंगा देव साहू, हुबलाल चंद्राकर, हरीश यादव, गौतम चंद्राकर, राजूलाल साहू सहित भाजपा कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहें। कार्यक्रम के पश्चात आत्मानिर्भर भारत संकल्प के साथ संकल्प पत्र भरकर सामूहिक संकल्प लिया गया।
भाजपा उतई मंडल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी सुधार पर उतई में कार्यशाला सम्पन्न

Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
24°C
Chhattisgarh
overcast clouds
24° _ 24°
90%
5 km/h
Mon
24 °C
Tue
25 °C
Wed
24 °C
Thu
29 °C
Fri
28 °C



