93% अंक हासिल कर यामिनी साहू ने बढ़ाया डुंडेरा का मान-तरुण बंजारे
उतई। ग्राम डुंडेरा निवासी उदयकरण साहू व लक्ष्मी साहू की सुपुत्री यामिनी साहू ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 93% अंक प्राप्त कर परिवार, ग्राम एवं पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने यामिनी साहू के निवास पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर ताम्रध्वज साहू ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। यामिनी की यह सफलता केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। ऐसे मेधावी विद्यार्थियों से ही क्षेत्र और प्रदेश का भविष्य मजबूत होता है। उन्होंने यामिनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है और युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करते रहना चाहिए।
इस दौरान नगर निगम रिसाली के पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने कहा कि यामिनी ने कक्षा 12 वी में 93% लाकर ग्राम का मान बढ़ाया है, यह सफलता पूरे डुंडेरा ग्राम के लिए गर्व की बात है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। इस दौरान नगर निगम रिसाली के पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे, चंदूलाल गायकवाड़, जीनत साहू, मनहरण साहू, लोमन सोनी, मोनू तिवारी, योगेश फेकर उपस्थित थे।





